देश की बात, आपके शहर से
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में वृत्त बड़ा बांगड़दा में वृत्त स्तरीय राजस्व शिविर आयोजित
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में वृत्त बड़ा बांगड़दा में वृत्त स्तरीय राजस्व शिविर आयोजित

शिविर में राजस्व संबंधी 22 प्रकरणों का मौके पर किया गया निराकरण, बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों को मिला लाभ कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में बुधवार को इंदौर जिले के वृत्त बड़ा बांगड़दा अंतर्गत ग्राम लिम्बोदा गारी में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार की उपस्थिति में वृत्त स्तरीय राजस्व शिविर आयोजित किया गया।

Abhishek Raghuvanshi25 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शिविर में राजस्व संबंधी 22 प्रकरणों का मौके पर किया गया निराकरण, बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों को मिला लाभ

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में बुधवार को इंदौर जिले के वृत्त बड़ा बांगड़दा अंतर्गत ग्राम लिम्बोदा गारी में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार की उपस्थिति में वृत्त स्तरीय राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व संबंधी विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निराकरण कर हितग्राहियों को आदेश प्रतियां एवं अमलशुदा राजस्व अभिलेख प्रदान किए गए। शिविर के दौरान नामांतरण के सात प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें दानपत्र, फौती तथा रजिस्ट्री आधारित नामांतरण प्रकरणों में मौके पर आदेश पारित कर संबंधित आवेदकों को आदेश की प्रतियां एवं संशोधित राजस्व अभिलेख उपलब्ध कराए गए।
सीमांकन संबंधी दो लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। ग्राम नैनोद के आवेदकों श्री कैलाश एवं श्री ओमप्रकाश के सीमांकन प्रकरणों में विलंब के कारणों की जानकारी लेते हुए अपर कलेक्टर श्री पंवार ने संबंधित तहसीलदार को पुष्टि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सीमांकन आदेश, पंचनामा एवं फील्ड बुक की प्रतियां आवेदकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शिविर में ग्राम पंचायत लिम्बोदा गारी के सरपंच श्री कमलसिंह ने अपनी कृषि भूमि के सीमांकन की प्रक्रिया एवं समय-सीमा संबंधी जानकारी प्राप्त की, जिस पर अपर कलेक्टर ने उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं ग्राम बरदरी के कृषक श्री राम पिता बोन्दर सिंह को सीमांकन आदेश, पंचनामा प्रतिवेदन एवं फील्ड बुक की प्रतियां प्रदान की गईं। उन्होंने इसके लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

तस्वीरों में खबर3 फोटो


शिविर के दौरान ग्राम लिम्बोदा गारी की श्रीमती सुनीताबाई तथा श्री कमल पिता धन्नालाल की भू-स्वामी ई-केवाईसी कराकर उन्हें लाभान्वित किया गया। इसके अलावा बंटांकन के पांच प्रकरणों में स्वीकृति उपरांत संबंधित हितग्राहियों को आदेश प्रतियां, अमलशुदा खसरा एवं नक्शे की प्रतियां प्रदान की गईं।
ग्राम पंचायत सरपंच श्री कमलसिंह द्वारा सेग्रीगेशन शेड के आसपास अवैध कब्जों को हटाने तथा गौशाला हेतु भूमि आवंटन का अनुरोध किए जाने पर अपर कलेक्टर श्री पंवार ने संबंधित एसडीएम सुश्री निधि वर्मा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में ग्राम लिम्बोदा गारी के कृषक श्री राधेश्याम ने राजस्व अभिलेख में अपने पिता के नाम के संशोधन संबंधी जानकारी मांगी। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं मौका पंचनामा कर निर्धारित समय-सीमा में प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में कुल 22 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें नामांतरण के 7, सीमांकन के 2, बंटांकन के 8, फार्मर रजिस्ट्री के 3 तथा ई-केवाईसी के 2 प्रकरण शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों को लाभ मिला।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर राजस्व सेवाओं की उपलब्धता, शिकायतों के निराकरण तथा राजस्व अमले की कार्यप्रणाली के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए राजस्व अमले के कार्यों की सराहना की। अंत में ग्राम पंचायत लिम्बोदा गारी के सरपंच श्री कमलसिंह ने अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 2 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 15 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 16 दिन पहले
एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेविकसित भारत संकल्प यात्राIndoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 19 दिन पहले
↑