इंदौर की पलासिया पुलिस ने एक पब मैनजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है मैनेजर द्वारा पब मैं बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे कर रखे थे जहां तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था जिसकी शिकायत आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रही थी सूचना के बाद पुलिस ने पब मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
,दरअसल सोमवार दोपहर थाना प्रभारी के अनुसार मामला देर रात इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित शेखर सेंट्रल में पब में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं जहां तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है जो समय रहते भी बंद नहीं किया गया है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर दबिश दी जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी इसके बाद पुलिस ने पब मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
