हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, स्कूल ड्रेस में होटल लाई गई लड़कियां
ऊधमसिंहनगर में आए दिन सेक्स रैकेट पकड़े जा रहे हैं। यहां कभी स्पा सेंटर तो कभी होटलों में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस बार मामला रुद्रपुर का है, जहां एक होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था।
ऊधमसिंहनगर में आए दिन सेक्स रैकेट पकड़े जा रहे हैं। यहां कभी स्पा सेंटर तो कभी होटलों में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस बार मामला रुद्रपुर का है, जहां एक होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो वहां 3 युवक और 3 नाबालिग लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। इनमें से एक लड़की तो स्कूल यूनिफॉर्म में होटल पहुंची हुई थी। अपने बयान में नाबालिग लड़कियों ने आरोपी युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी डरा-धमकाकर उनसे देह व्यापार करा रहे थे। उनके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से होटल मालिक और संचालक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली थी कि यहां आवास विकास क्षेत्र में स्थित एक होटल में नाबालिग स्कूली बच्चियों से देह व्यापार कराया जा रहा है।
पुलिस ने होटल में दबिश दी तो वहां तीन नाबालिग लड़कियां आरोपी युवकों के साथ पकड़ी गईं। इन सभी की होटल के कस्टमर एंट्री रजिस्टर में एंट्री नहीं थी। सभी को बिना आईडी प्रूफ और बिना एंट्री के ही होटल में ठहराया गया था। स्कूल ड्रेस में मिली लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक उन सभी को पैसे देने का लालच देकर लाए थे, और यहां उनके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने उनके अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए। इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें होटल संचालक जगदीश उर्फ जग्गी, होटल मालिक आरेंद्र, उत्तम सरकार, बिपिन मौर्य और इस्लाम मियां उर्फ राजा शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 370, 376, 120 बी आईपीसी और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 24 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले