-इंदौर की विजय नगर पुलिस ने एक गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है,जिसकी पास से 2 किलों से ज्यादा गांजा बरामद किया गया,जो किसी को बेचने की फिराक में घूम रहा था।
-इंदौर पुलिस द्वारा नशाखोरों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में विजय नगर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। विजय नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक व्यक्ति भूसा मंडी सर्विस रोड पर गांजा लेकर आ रहा है,सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी एक आरोपी को गिरफ्तार किया,साथ ही उसके कब्जे से दो किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया,जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी मालवीय नगर का रहने वाला है और खुद भी नशा करने का आदी है।
