देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 18 बार पढ़ी गई

गणेशोत्सव देश की आजादी का महत्वपूर्ण आधार स्वतंत्रता संग्राम में गणेश उत्सव, लोकमान्य तिलक ने क्यों की शुरुआत

भारत के महामनीषी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव को जन उत्सव बनाया। चौपाटी में समुद्र के किनारे बाल गंगाधर तिलक अकेले बैठे हुए थे।

Abhishek Raghuvanshi1 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
bal gangadhar tilak started the establishment of ganpati in maharashtra

भारत के महामनीषी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव को जन उत्सव बनाया।

चौपाटी में समुद्र के किनारे बाल गंगाधर तिलक अकेले बैठे हुए थे। अरब सागर की बड़ी-बड़ी लहरें बार-बार किनारे पर आकर यूँ टकरा रही थीं, मानो उनके मन के भीतर चल रही उथल-पुथल को बयाँ कर रही हों। कुछ सोच नहीं पा रहे थे तिलक कि कैसे देश के लोगों को अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ एकजुट किया जाए।

इससे पहले 1857 में एकता के इसी अभाव के कारण अंग्रेज़ों को हराया नहीं जा सका था। जातियों के बीच भेदभाव की दीवारें इतनी ऊँची थीं कि भारतीय एक नहीं हो पा रहे थे। ऊपर से चालाक अंग्रेज़ों ने किसी भी तरह के राजनीतिक या सामाजिक जमावड़े पर रोक लगा रखी थी।

वे नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह भारतीयों में राष्ट्रवाद की भावना पनपे लेकिन जब तक हर तबके के लोग एक नहीं होते, आज़ादी मिलेगी कैसे? यह सवाल तिलक को भीतर ही भीतर खा रहा था। उनकी इसी बेचैनी का नतीजा था गणेश उत्सव, जिसकी धूमधाम और भव्यता आज देशभर में देखने को मिलती है।

महाराष्ट्र से शुरू हुए गणेश उत्सव के रंग धीरे-धीरे पूरे देश में फैल चुके हैं। गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा के सामने भक्तों के सैलाब और विसर्जन के दौरान नाच-गाने की तस्वीर आज सभी के लिए जानी-पहचानी है लेकिन, हमेशा से ऐसा नहीं था। छत्रपति महाराज शिवाजी और उनके मंत्री गण पेशवा अपने कुलदेवता गणपति की पूजा घर में ही करते थे। यह परंपरा चालुक्य और राष्ट्रकूट शासकों के समय से चली आ रही थी। तिलक ने इस घरेलू त्योहार को राष्ट्रीय उत्सव में बदल दिया। इसके पीछे उनकी सोच थी कि सभी देशवासियों को एक शामियाने के नीचे लाकर उनमें राष्ट्रीयता का बोध पैदा किया जाए।

सन 1857 के नाकाम विद्रोह के बाद देश भयंकर निराशा के दौर से गुजर रह था। इन हालातों में तिलक अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ एक जनमत तैयार करने की कोशिशों में जुटे थे। उनके व्यक्तित्त्व और भाषणों से प्रभावित होकर उनके अनुयायियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। इसी का नतीजा था कि वह ‘लोकमान्य’ कहलाने लगे। अपने ख़िलाफ़ लगातार बढ़ रहे जनमत से ब्रिटिश शासन डर गया। उसे यह समझ में आ गया था कि केवल दमन की नीति से भारतीयों को रोक कर नहीं रखा जा सकेगा। इसी सोच की उपज थी कि 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन हुआ। लिहाज़ा, कांग्रेस में रहते हुए भी शुरू से तिलक का रास्ता अलग रहा।

वह कांग्रेस की गतिविधियों में मन न लगाकर हमेशा अपनी समझौता विहीन लड़ाई के मैदान में मौजूद रहते। उन्हें एक ऐसे जन मुद्दे की तलाश थी, जिसके इर्द-गिर्द सभी को अंग्रेज़ों के विरुद्ध एकजुट किया जाए और आज़ादी छीन ली जाए। सन 1892 में बॉम्बे से पूना लौटते समय ट्रेन में एक संन्यासी ने उनसे कहा, ‘हमारे राष्ट्र की रीढ़ धर्म है।’

लोगों की धर्मपरायणता का इस्तेमाल राष्ट्रीयता बोध पैदा करने के लिए कैसे हो? समुद्र के किनारे बैठकर यह सोचते-सोचते उनके दिमाग़ में एक बिल्कुल नया विचार आया। महाराष्ट्र में तब ब्राह्मण और गैर-ब्राह्मण के बीच भयंकर विवाद होने से एकता भंग हो रही थी। ब्राह्मणों और गैर-ब्राह्मणों के बीच विभेद मिटाने की स्वयं अगुवाई करेंगे सिद्धिदाता गणपति। यह विचार आने के बाद तिलक ने बिल्कुल देर नहीं की।

1893 में ही उन्होंने केशवजी नाइक चॉल सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की नींव डाली। इस मंडल की कोशिशों से ही पहली बार विशाल गणपति प्रतिमा के साथ गणपति बप्पा का पूजोत्सव शुरू हुआ। इस उत्सव के मंच से तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मराठी लोकगीत पोवाडे के सुर में देश से लगाव की कथा गायी जाने लगी। देशप्रेम के भाषण होने लगे। इन्हें सुनने के लिए हर साल झुंड के झुंड लोग गणेश उत्सव के मैदान में पहुंचने लगे। गणेश उत्सव अब महाराष्ट्र के कोने-कोने में पहुँच गया था। इसने राज्य को जगा दिया था।

तिलक चाहते थे कि यह उत्सव राष्ट्रीय उत्सव में बदले। लेकिन, कांग्रेस नेतृत्त्व इसके लिए राजी नहीं हुआ। लाला लाजपत राय, बिपिनचंद्र पॉल जैसे कुछ नेताओं का समर्थन ज़रूर मिला, लेकिन सुरेंद्रनाथ बैनर्जी, दादाभाई नौरोजी, गोपालकृष्ण गोखले से लेकर मदनमोहन मालवीय, मोतीलाल नेहरू जैसे ज़्यादातर बड़े कांग्रेस नेता, तिलक के इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ थे। दरअसल, मुंबई में 1893 में हुए हिंदू-मुसलमान दंगे के चलते कांग्रेस नेता इस तरह के आयोजन के लिए सहमत नहीं थे। लेकिन, उनका यह विरोध जबरदस्त जनसमर्थन की लहरों में बह गया।

एक जमाना था, जब गणपति उत्सव के मंच से इस्लाम धर्म के राष्ट्रवादी नेता भाषण दिया करते। इस मंच से नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरोजिनी नायडू जैसी हस्तियों ने देशवासियों को संबोधित किया। नासिक में गणपति उत्सव को केंद्र करके मित्र मेला शुरू हुआ। नागपुर, अमरावती जैसे शहरों में भी यह उत्सव धूमधाम से होने लगा। गणेशोत्सव की इस लोकप्रियता के बूते बाद में तिलक ‘स्वराज’ की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर पाए थे। इस उत्सव ने ब्रिटिश प्रशासन को डरा दिया था। रॉलेट कमेटी की रिपोर्ट से यह स्पष्ट है। मेले में ब्रिटिश विरोधी गीत, राष्ट्रवादी सामग्री वाले पर्चों का वितरण उनकी नज़रों से बच न सका। आखिरकार तिलक ने धार्मिक आयोजन की आड़ में राष्ट्रवाद की जो अलख जगायी, वह आगे चलकर ब्रिटिश साम्राज्य के पतन का कारण बनी।

गणेशोत्सव की धूमधाम के बीच भारतवासियों के बीच देश-प्रेम सदा जीवित रहे, यही लोकमान्य तिलक को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 घंटे पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंटMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 7 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 8 घंटे पहलेजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहलेगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहलेश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएंMadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 2 दिन पहलेसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
कुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेजIndia Newsकुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज 6 दिन पहलेएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्टIndia Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 7 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 दिन पहलेइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
↑