देश की बात, आपके शहर से
कुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज
उत्तर प्रदेश 0 बार पढ़ी गई

कुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज

कुंडा में सिर्फ रामकथा ही नहीं हो रही है, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के "कथा रोकने की धमकी" के बाद ये तो तय था की कुंडा की ये कथा अब निश्चित ही एक नया इतिहास लिखेगी! किंतु इस कथा के ठीक पहले ही उपजे "राम कृष्ण विवाद" में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी जिस तरीके से बाबा बागेश्वर के खिलाफ बोल रही थी, उस मामले में भाजपा खुलकर कुछ कह नहीं पा रही थी लेकिन जैसे ही अखिलेश यादव जी ने"रामकथा को रोक देंगे" का एक नैरेटिव सेट किया ठीक उसके पलटवार में पूरी भाजपा ने इस मामले को दोनों हाथों से भुना लिया और आज इस कथा में आए हुए ज्यादातर श्रद्धालुओ में अखिलेश यादव के प्रति बहुत रोष था (इस कथा में यादव बिरादरी के साथ साथ खूब संख्या में सर्वसमाज के लोग आए थे आगे आप हमारे वीडियो में सबको देखेंगे और उनके बयानों को भी सुनेंगे) आखिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का सलाहकार है कौन? उनके बयानों भाषणों को कौन लिखता है? समाजवादी पार्टी जिसका अभी तक फिलहाल पिछले महीने तक सबकुछ ठीक चल रहा था,अब अचानक से इतनी गलतियां वो भी लगातार कैसे होने लगी है ये बड़ा ही विचारणीय प्रश्न है! पहले खुद सपा सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से लड़ने की चुनौती दी और जब मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए न सिर्फ चुनौती स्वीकार ही किए बल्कि सीधे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ही वहां से आकर आमने सामने लड़ने की चुनौती दे डाली! बाद में सपा सुप्रीमो ने नया समीकरण बता दिया की वो विधानसभा चुनाव ही नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्हें सांसद पद "लकी" साबित होता है या यूँ कहें 2012 में वो सीधे सांसद से मुख्यमंत्री बने थे।

Abhishek Raghuvanshi20 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कुंडा में सिर्फ रामकथा ही नहीं हो रही है, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के “कथा रोकने की धमकी” के बाद ये तो तय था की कुंडा की ये कथा अब निश्चित ही एक नया इतिहास लिखेगी!

किंतु इस कथा के ठीक पहले ही उपजे “राम कृष्ण विवाद” में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी जिस तरीके से बाबा बागेश्वर के खिलाफ बोल रही थी, उस मामले में भाजपा खुलकर कुछ कह नहीं पा रही थी लेकिन जैसे ही अखिलेश यादव जी ने”रामकथा को रोक देंगे” का एक नैरेटिव सेट किया ठीक उसके पलटवार में पूरी भाजपा ने इस मामले को दोनों हाथों से भुना लिया और आज इस कथा में आए हुए ज्यादातर श्रद्धालुओ में अखिलेश यादव के प्रति बहुत रोष था (इस कथा में यादव बिरादरी के साथ साथ खूब संख्या में सर्वसमाज के लोग आए थे आगे आप हमारे वीडियो में सबको देखेंगे और उनके बयानों को भी सुनेंगे)

तस्वीरों में खबर15 फोटो

आखिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का सलाहकार है कौन?

उनके बयानों भाषणों को कौन लिखता है?

समाजवादी पार्टी जिसका अभी तक फिलहाल पिछले महीने तक सबकुछ ठीक चल रहा था,अब अचानक से इतनी गलतियां वो भी लगातार कैसे होने लगी है ये बड़ा ही विचारणीय प्रश्न है!

पहले खुद सपा सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से लड़ने की चुनौती दी और जब मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए न सिर्फ चुनौती स्वीकार ही किए बल्कि सीधे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ही वहां से आकर आमने सामने लड़ने की चुनौती दे डाली! बाद में सपा सुप्रीमो ने नया समीकरण बता दिया की वो विधानसभा चुनाव ही नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्हें सांसद पद “लकी” साबित होता है या यूँ कहें 2012 में वो सीधे सांसद से मुख्यमंत्री बने थे।

दुबारा से बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण जी पर दिए गए बयान के विवाद में कूदते हुए कुंडा में सीधे कथा रोकने का ही बयान दे डाला(इतने बड़े नेता से इस तरह के आत्मघाती गोल की उम्मीद तो नहीं ही थी)

खैर अखिलेश जी तो अखिलेश जी ही है उनकी अपनी खुद की पार्टी है इसलिए उन्हें जो भी अच्छा लगता है वो खुद का फैसला लेते रहतें हैं!

किंतु कल जिस तरीके से प्रयागराज से लेकर कुंडा तक भव्य स्वागत बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हुआ और राजा भैया ने खुद ही प्रयागराज एयरपोर्ट के बाहर से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को अपनी गाड़ी में बिठाकर खुद ही लेकर आए ये और आज की इस कथा के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ को पूरे प्रदेश और देश ने देखा है।

इस नयनाभिराम दृश्य ने आज पूरी सपा पार्टी को परेशान कर रखा होगा और इस तस्वीर के बाद एकबार फिर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी ने भाजपा को अघोषित रूप से ही सही किंतु बड़ा चुनावी लाभ पहुंचा दिया हैं।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंजMadhyaPradeshदिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज 8 दिन पहलेअंग्रेजों से आजाद हुए 80 साल, अंग्रेजी से कब मिलेगी मुक्ति? विदाई भाषण में जस्टिस गौतम चौधरी ने उठाया बड़ा सवाल, हिंदी समेत भारतीय भाषाओं में न्याय मिलने की जताई ख्वाहिशIndia Newsअंग्रेजों से आजाद हुए 80 साल, अंग्रेजी से कब मिलेगी मुक्ति? विदाई भाषण में जस्टिस गौतम चौधरी ने उठाया बड़ा सवाल, हिंदी समेत भारतीय भाषाओं में न्याय मिलने की जताई ख्वाहिश 10 दिन पहलेअल्बानिया के पुनर्निर्मित कुल्ला घरों ने आगंतुकों के लिए दरवाजे खोलेLifestyleअल्बानिया के पुनर्निर्मित कुल्ला घरों ने आगंतुकों के लिए दरवाजे खोले 12 दिन पहलेIPCC ने बताया: जलवायु गर्मी का कारण फॉसिल फ्यूल्सScienceIPCC ने बताया: जलवायु गर्मी का कारण फॉसिल फ्यूल्स 13 दिन पहलेNASA ने अंतरिक्ष से यूटा के गूसीनेकस दिखाएScienceNASA ने अंतरिक्ष से यूटा के गूसीनेकस दिखाए 13 दिन पहलेनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोकाWorldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 13 दिन पहलेU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter LilyEntertainmentU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter Lily 14 दिन पहलेहबल ने मेसियर 30 से आकाशगंगा के इतिहास का पता लगायाScienceहबल ने मेसियर 30 से आकाशगंगा के इतिहास का पता लगाया 14 दिन पहले
एक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियतIndia Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 56 दिन पहलेलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंकाUttarPradeshलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका 511 दिन पहलेसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइशUttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 636 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 658 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 660 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 669 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए  आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 669 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 780 दिन पहले
TimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,154 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,156 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshहापुड वकील लाठीचार्ज प्रकरण में हापुड CO सहित 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद मुकद्दमा 1,170 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshजिले भर में मनाया गया शिक्षक दिवस 1,170 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshदो जिलों की एक कलेक्टर, ये संभव नहीं, पर ऐसा हुआ 1,171 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में PUBG हत्याकांड, ‘गेमिंग डिसऑर्डर’ का शिकार बेटे ने माता-पिता को मार डाला 1,201 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshफिरोजाबाद में दरोगा की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सीने में दागा फायर 1,203 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshदवा एसोसिएशन ने औषधि निरीक्षक को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन 1,206 दिन पहले
↑