UP सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी: देशविरोधी पोस्ट पर अब हो सकती है उम्रकैद तक की सजा
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लिए नई सोशल मीडिया पॉलिसी को जारी किया है, इसके तहत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके तहत तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लिए नई सोशल मीडिया पॉलिसी को जारी किया है, इसके तहत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके तहत तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है. इतना ही नहीं यूपी में अब सोशल मीडिया पर डिजिटल एजेंसी और किसी भी फर्म के लिए विज्ञापन करने की सुविधा दी जाएगी. बता दें कि यूपी सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है.
यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी का उद्देश्य है सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत और झूठी खबरों को रोकना है. सरकार का मानना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर देश की एकता और अखंडता को खतरे में डाल रहे हैं. इसीलिए सरकार ने इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है.सरकारी योजनाओं पर विज्ञापन देने को लेकर किया जाएगा प्रोत्साहित
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देने के लिए भी ये पॉलिसी लेकर आई है. पॉलिसी के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक और यू-ट्यूब पर सरकारी योजनाओं पर कॉन्टेंट बनाने और शेयर करने को लेकर प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे की लोग इससे पैसे भी कमा पाएंगे.
अधिक सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स वाले लोगों को मिलेगा फायदा
इस पॉलिसी के तहत यदि किसी एजेंसी और फर्म के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स हैं और अगर वो सरकार की योजनाओं को लेकर कॉन्टेंट बनाते हैं और सरकार की उपलब्धियों पर विज्ञापन पोस्ट करते हों तो उन्हें इससे पैसे कमाने का अच्छा मौका मिलेगा.
विज्ञापन का लाभ लेने के लिए एजेंसी और फर्म को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स के आधार पर बांटा गया है- 5 लाख, 4 लाख, 3 लाख और 30 हजार रुपये प्रति महीना. इसके अलावा यूट्यूब वीडियो शॉट और पॉडकास्ट भुगतान करने के लिए 8 लाख रुपये, 7 लाख रुपये, 6 लाख रुपये और 4 लाख रुपये तक रखा गया है.
पॉलिसी के प्रमुख बिंदु
- देशविरोधी पोस्ट: जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर देशविरोधी पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- नफरत फैलाने वाले पोस्ट: धर्म, जाति या समुदाय के आधार पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट भी इस पॉलिसी के दायरे में आएंगे.
- झूठी खबरें: झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
- सजा: इस पॉलिसी का उल्लंघन करने वालों को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.
पॉलिसी पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस पॉलिसी को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह पॉलिसी देश की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगेगा.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 26 दिन पहले
UttarPradeshलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका 482 दिन पहले
UttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 606 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 629 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 630 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 751 दिन पहले
UttarPradeshपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1,121 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में ऑन द स्पॉट एक और फैसला : ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो घायल 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,127 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshहापुड वकील लाठीचार्ज प्रकरण में हापुड CO सहित 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद मुकद्दमा 1,140 दिन पहले
UttarPradeshचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1,233 दिन पहले
India Newsयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार 1,287 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshउप्र के मुख्यमंत्री का आभार जिन्होंने कोविड काल में शहीद 53 पत्रकारों की शहादत का सम्मान किया और उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया। 1,393 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील 1,461 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsUP में अब स्कूल ड्रेस पहनकर पार्क-मॅाल में नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सरकार ने लगाई रोक 1,545 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयोगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल 1,551 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । 1,626 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयूपी में योगी सरकार की सख्ती, कहा- परिसर से बाहर गई लाउड स्पीकर की आवाज तो खैर नहीं 1,645 दिन पहले