देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsUttarPradesh
उत्तर प्रदेश 1 बार पढ़ी गई

मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद जो कुछ सामने आया है, उसको लेकर आरोप गहरा रहा है। मरीज की मौत का कारण प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाया जाना बताया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi21 अक्टूबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद जो कुछ सामने आया है, उसको लेकर आरोप गहरा रहा है। मरीज की मौत का कारण प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाया जाना बताया जा रहा है। मरीज की जान के साथ खिलवाड़ हुआ। आरोप प्रयागराज के झलवा में स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल पर लगा। परिजनों का कहना है कि प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज की तबियत खराब होने लगी थी। आनन-फानन में दूसरे अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तबीयत खराब होने के बाद मरीज को ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने कहा, प्लेटलेट्स चढ़ाना होगा। 9000 रुपये खर्च किए। प्लेटलेट्स खरीदा। इसे चढ़ाया गया। परिजनों का आरोप है, इसी प्लेटलेट्स ने उनके परिजन की जान ले ली। प्रशासन की ओर से मामले में अस्पताल को सील कर दिया है। लेकिन, इस घटना ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर गरमाया मामला
मरीज के परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे मामले को सामने लाया। उन्होंने मरीज को चढ़ाए गए प्लेटलेट्स को फर्जी करार दिया। कहा कि यह मोसंबी का जूस है। इसे मरीज को गलत तरीके से चढ़ाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को मिली। डिप्टी सीएम ने ट्वीट पर घटना की जांच कराने क बात कही। डिप्टी सीएम के ट्वीट के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। सीएमओ की प्राथमिक जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई। मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने वाले अस्पताल को सील कर दिया गया। नकली प्लेटलेट्स का कारोबार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

अधिकारियों ने बताया कि मरीज प्रदीप पांडेय की हालत बिगड़ने के बाद उसे शहर के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बहरहाल, इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। वहीं, निजी अस्पताल के मालिक का दावा है कि प्लेटलेट्स किसी अन्य जगह से लाए गए थे। तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद मरीज को दिक्कत होने लगी थी।

डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कार्रवाई की कही बात
डिप्टी सीएम पाठक ने ट्वीट कर इस मामले में जनपद प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल द्वारा डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मेरी ओर से जारी किए आदेशों के क्रम में अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है और प्लेट्लेट्स पैकेट को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल प्रबंधन दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरीज की मौत गलत प्लेटलेट्स के कारण हुई या कुछ और कारण रहा, यह प्लेटलेट्स के नमूनों की जांच के बाद पता चलेगा।

बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर अस्पताल को सील किया गया है। प्लेटलेट्स के नमूने की जांच होने तक अस्पताल सील रहेगा। अधिकारी ने बताया कि प्लेटलेट्स के सैंपल की जांच औषधि निरीक्षक से कराई जाएगी।

17 हजार पर आ गया था मरीज का प्लेटलेट्स
धूमनगंज स्थित अस्पताल के मालिक सौरभ मिश्रा ने कहा है कि प्रदीप पांडेय डेंगू से पीड़ित था। वह उनके अस्पताल में भर्ती हुआ था। उन्होंने कहा कि मरीज का प्लेटलेट्स का स्तर गिरकर 17,000 पर आने के बाद उसके तीमारदारों को प्लेटलेट्स लाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि मरीज के तीमारदार स्वरूप रानी नेहरु (एसआरएन) चिकित्सालय से पांच यूनिट प्लेटलेट्स लेकर आए, लेकिन तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज को दिक्कत हुई तो चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स चढ़ाना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स की जांच करने की कोई सुविधा उनके अस्पताल में नहीं है।

सौरभ मिश्रा ने कहा कि जो प्लेटलेट्स मरीज को नहीं चढ़ाए गए, उनकी जांच कराई जानी चाहिए कि ये प्लेटलेट्स कहां से लाए गए। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स की बोतल पर एसआरएन का स्टिकर लगा हुआ है। डीएम संजय कुमार खत्री ने प्लेटलेट्स की जांच के बारे में पूछे जाने पर कहा कि प्लेटलेट्स की जांच भी हो जाएगी। हम इस पूरे मामले की जांच कराएंगे।

सबसे बड़ा सवाल खून के गंदे खेल का
डेंगू की रफ्तार जिस रफ्तार से प्रदेश में बढ़ी है, इस बार खेल प्लेटलेट्स का शुरू हो गया है। कोरोना काल के दौरान रेमेडिसिविर को लेकर जिस प्रकार की कालाबाजारी का खेल चला, अभी प्लेटलेट्स का चल रहा है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहले तो कार्रवाई होती रही है, लेकिन प्रयागराज के मामले ने खेल को खोला है। इस पर प्रशासनिक कार्रवाई की जरूरत है। खून के गंदे खेल का कारोबार में लोगों की जान जाने का मामला सामने आने के बाद समस्या बढ़ी है। प्रशासनिक स्तर पर अगर जांच का सिलसिला शुरू रहता तो इस प्रकार की स्थिति शायद उत्पन्न नहीं होती।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियतIndia Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 26 दिन पहलेलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंकाUttarPradeshलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका 482 दिन पहलेसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइशUttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 606 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 629 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 630 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए  आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 751 दिन पहले
TimeNewsUttarPradeshUttarPradeshलोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी को करारा झटका, फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में उम्रकैद की सजा 952 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshराम मंदिर, CM योगी, एडीजी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां 1,024 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshअयोध्या में 22.23 लाख दीप जलाने लाखों लोग आये : किसी ने जाति न पूछी आखिर समाज को जातियों में क्यों बाँटना चाहती है राजनीति 1,071 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshआचार्य प्रमोद कृष्णम कर सकते हैं बड़ा एलान, कांग्रेस नेताओं को बताया था हिंदू विरोधी; प्रियंका के करीबी 1,074 दिन पहलेपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनUttarPradeshपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1,121 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में ऑन द स्पॉट एक और फैसला : ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो घायल 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,127 दिन पहले
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं एक कदम सुपोषण की ओरUttarPradeshसघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं एक कदम सुपोषण की ओर 1,232 दिन पहलेचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तारUttarPradeshचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1,233 दिन पहलेयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरारIndia Newsयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार 1,287 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshउप्र के मुख्यमंत्री का आभार जिन्होंने कोविड काल में शहीद 53 पत्रकारों की शहादत का सम्मान किया और उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया। 1,393 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsUP में अब स्कूल ड्रेस पहनकर पार्क-मॅाल में नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सरकार ने लगाई रोक 1,545 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयोगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल 1,551 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । 1,626 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयूपी में योगी सरकार की सख्ती, कहा- परिसर से बाहर गई लाउड स्पीकर की आवाज तो खैर नहीं 1,645 दिन पहले
↑