लोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी को करारा झटका, फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में उम्रकैद की सजा
माफिया मुख्तार अंसारी को 33 वर्ष 3 महीने 9 दिन पुराने गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। मामले में उस पर दो लाख दो हजार का जुर्माना लगा है।
माफिया मुख्तार अंसारी को 33 वर्ष 3 महीने 9 दिन पुराने गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। मामले में उस पर दो लाख दो हजार का जुर्माना लगा है। माफिया मुख्तार की सजा को लेकर 54 पेज का फैसला आया है। फैसले के दौरान सफेद टोपी और सदरी पहने मुख्तार मुंह लटकाए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बांदा जेल से पेश हुआ। बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा अंतरराज्यीय गिरोह (आईएस-191) का सरगना और माफिया मुख्तार को आठवीं बार सजा हुई है।
ये हुई सजा
आईपीसी 467/120 बी में उम्रकैद व एक लाख जुर्माना।
420/120 बी में 7 वर्ष सजा व 50 हजार जुर्माना।
468/120 बी में 7 वर्ष की सजा व 50 हजार जुर्माना।
आर्म्स एक्ट में 6 माह सजा व दो हजार जुर्माना।
विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने बुधवार को मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई। इस दौरान मुख्तार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। इसी अदालत ने ही 5 जून 2023 को अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मुख्तार को अब तक सात मामलों में सजा मिल चुकी है। आठवें मामले में दोषी करार दिया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, मुख्तार अंसारी ने 10 जून 1987 को दोनाली बंदूक के लाइसेंस के लिए गाजीपुर के जिलाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि गाजीपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से संस्तुति प्राप्त कर उसने शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया था। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद सीबीसीआईडी ने 4 दिसंबर 1990 को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में मुख्तार अंसारी, तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
जांच के बाद तत्कालीन आयुध लिपिक गौरीशंकर श्रीवास्तव और मुख्तार अंसारी के विरुद्ध 1997 में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया था। सुनवाई के दौरान गौरीशंकर श्रीवास्तव की मृत्यु हो जाने के कारण उसके विरुद्ध 18 अगस्त 2021 को मुकदमा समाप्त कर दिया गया। अदालत में अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय कुमार सिंह और अभियोजन अधिकारी उदय राज शुक्ला ने पक्ष रखा।
इन धाराओं के तहत हुई सजा
माफिया मुख्तार अंसारी को अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 यानी धोखाधड़ी, 467 यानी बहुमूल्य सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी और 468 यानी ठगी के मकसद से जालसाजी का दोषी पाया गया, जिसमें सजा सुनाई गई है। भारतीय दंड संहिता की इन धाराओं के तहत अधिकतम दस साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा मुख्तार अंसारी को आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत दोषी पाया गया है। इसके तहत अधिकतम छह माह की सजा या जुर्माना या दोनों से दंडित करने का प्रावधान है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 26 दिन पहले
UttarPradeshलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका 482 दिन पहले
UttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 606 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 629 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 630 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 751 दिन पहले
UttarPradeshपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1,121 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में ऑन द स्पॉट एक और फैसला : ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो घायल 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,127 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshहापुड वकील लाठीचार्ज प्रकरण में हापुड CO सहित 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद मुकद्दमा 1,140 दिन पहले
UttarPradeshचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1,233 दिन पहले
India Newsयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार 1,287 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshउप्र के मुख्यमंत्री का आभार जिन्होंने कोविड काल में शहीद 53 पत्रकारों की शहादत का सम्मान किया और उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया। 1,393 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील 1,461 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsUP में अब स्कूल ड्रेस पहनकर पार्क-मॅाल में नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सरकार ने लगाई रोक 1,545 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयोगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल 1,551 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । 1,626 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयूपी में योगी सरकार की सख्ती, कहा- परिसर से बाहर गई लाउड स्पीकर की आवाज तो खैर नहीं 1,645 दिन पहले