लखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के ओमेक्स न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 527 में 21 जून को पुलिस और फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान दो उज्बेकिस्तानी युवतियां — होलिडा और नीलोफर — अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पकड़ी गईं। दोनों के पास वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं थे और इनकी पहचान बदलने के लिए लखनऊ के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता ने सर्जरी की थी।
मुख्य सरगना उज्बेक महिला और फरार पत्रकार पति
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड उज्बेकिस्तान की लोला कायूमोवा है, जिसके खिलाफ वहां लुकआउट नोटिस भी जारी है। लोला ने भारत में रहने और सरकारी दस्तावेजों की सुविधा के लिए त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा नामक कथित पत्रकार से शादी की थी। उसने ही दिल्ली से युवतियों को लाकर लखनऊ में इस धंधे में धकेला।
छापेमारी के दौरान लोला फरार हो गई और पुलिस को आशंका है कि वह अपने पति अर्जुन के साथ नेपाल भागने की फिराक में है।
काले चिट्ठे वाला डॉक्टर भी फरार
आरोपी डॉ. विवेक गुप्ता, जिनके गोमती नगर और सुल्तानपुर रोड पर “मिनर्वा क्लीनिक” नामक प्लास्टिक सर्जरी सेंटर हैं, ने मोटी रकम लेकर दोनों युवतियों की चेहरे की सर्जरी की थी ताकि वे विदेशी न लगें और आसानी से भारतीय माहौल में घुलमिल सकें।
फिलहाल डॉक्टर विवेक ने अपनी क्लीनिक बंद कर दी है और वह भी फरार चल रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितनी विदेशी युवतियों की सर्जरी की है।
जांच में जासूसी और ड्रग तस्करी के एंगल भी
पकड़ी गई युवतियों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं, जिससे पुलिस को ड्रग तस्करी की भी आशंका है। खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच जासूसी और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल से भी कर रही हैं। दोनों युवतियों को उज्बेकिस्तान डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
FIR दर्ज, तलाश जारी
सुशांत गोल्फ सिटी थाने में डॉ. विवेक गुप्ता, अर्जुन राणा, और लोला कायूमोवा के खिलाफ विदेशी अधिनियम, धोखाधड़ी, और आईपीसी की अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। डीसीपी दक्षिणी निपुन अग्रवाल ने बताया कि मामले की बहुआयामी जांच की जा रही है और फरार आरोपियों के संपर्क सूत्रों व स्टाफ पर भी नजर रखी जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 26 दिन पहले
UttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 606 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 629 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 630 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 751 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshUP सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी: देशविरोधी पोस्ट पर अब हो सकती है उम्रकैद तक की सजा 784 दिन पहले
UttarPradeshपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1,121 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में ऑन द स्पॉट एक और फैसला : ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो घायल 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,127 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshहापुड वकील लाठीचार्ज प्रकरण में हापुड CO सहित 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद मुकद्दमा 1,140 दिन पहले
UttarPradeshचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1,233 दिन पहले
India Newsयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार 1,287 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshउप्र के मुख्यमंत्री का आभार जिन्होंने कोविड काल में शहीद 53 पत्रकारों की शहादत का सम्मान किया और उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया। 1,393 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील 1,461 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsUP में अब स्कूल ड्रेस पहनकर पार्क-मॅाल में नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सरकार ने लगाई रोक 1,545 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयोगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल 1,551 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । 1,626 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयूपी में योगी सरकार की सख्ती, कहा- परिसर से बाहर गई लाउड स्पीकर की आवाज तो खैर नहीं 1,645 दिन पहले