देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
उत्तर प्रदेश 0 बार पढ़ी गई

योगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल

कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगी रोक हटाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों का दिल तो पहले ही जीत चुके थे, गत दिवस उन्होंने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रा के प्रति श्रद्धा का भाव प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिवभक्तों और आमजन का मान भी बढ़ा दिया।

Abhishek Raghuvanshi23 जुलाई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगी रोक हटाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों का दिल तो पहले ही जीत चुके थे, गत दिवस उन्होंने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रा के प्रति श्रद्धा का भाव प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिवभक्तों और आमजन का मान भी बढ़ा दिया। ऊपर से बरसते फूलों में सेवा की सुगंध थी तो नीचे लगते हर जयकारे में योगी की कर्तव्यनिष्ठा और संकल्प पूरा करने की गूंज भी।

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगी रोक हटाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों का दिल तो पहले ही जीत चुके थे, गत दिवस उन्होंने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रा के प्रति श्रद्धा का भाव प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिवभक्तों और आमजन का मान भी बढ़ा दिया। ऊपर से बरसते फूलों में सेवा की सुगंध थी तो नीचे लगते हर जयकारे में योगी की कर्तव्यनिष्ठा और संकल्प पूरा करने की गूंज भी। लाखों भक्तों ने जब बम-बम के बीच ‘फिर से योगी’ का उद्घोष किया तो एक सपना साकार सा होता दिखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ पटरी मार्ग का हेलीकाप्टर से निरीक्षण किया। इस शानदार नजारे को देखने के लिये जगह-जगह घंटों पहले से ही हुजूम लग गया। लखनऊ से नोएडा पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कायरें की समीक्षा की।

दीदार के लिए उठी रहीं निगाहें

बैठक के बाद अपराह्न लगभग चार बजे मुख्यमंत्री नोएडा से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना हुए। उनके साथ मेरठ जोन के एडीजी प्रशात कुमार व अन्य अधिकारी भी रहे। उन्होंने गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक इस शानदार नजारे को हेलीकाप्टर से ही निहारा और जगह-जगह कावड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान लाखों लोगों की निगाह उनके हेलीकाप्टर पर लगी रहीं।

अभिभावदन किया तो गदगद हुई जनता

मेरठ से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र तक हेलीकाप्टर ने दो चक्कर लगाये। उड़ान के दौरान कई बार हेलीकाप्टर काफी नीचे तक आया तो योगी जिंदाबाद के नारे लगे तो चारों दिशाएं गूंज उठीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाईवे पर कावड़ियों की तरफ हाथ हिलाकर उन्हें खुद अभिवादन किया तो कांवड़ियों ने भी हाथ हिलाते हुए अपने मन के भाव उन तक पहुंचा दिए। शिवभक्त कावडियों पर पुष्प वर्षा कर रहे मुख्यमंत्री बेहद प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। इस दौरान सड़क मार्ग पर भ्रमण कर रहे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे पर भी अजीब सी चमक नजर आ रही थी।

मुख्यमंत्री का आदेश, रोजाना हो पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महाशिवरात्रि तक प्रतिदिन हरिद्वार से दिल्ली के बीच जगह-जगह इसी तरह कावड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाये।

सोशल मीडिया पर जता रहे आभार

शिवभक्तों से लेकर आमजन तक मुख्यमंत्री के इस काम की सराहना कर रहे हैं। यह काम करने के लिए सोशल मीडिया पर भी योगी आदित्यनाथ का आभार जताया जा रहा है। पुष्पवर्षा कार्यक्रम के तुरंत बाद इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए। देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर इससे बड़ी कोई खबर नजर ही नहीं आ रही थी। वाट्सएप के तमाम ग्रुप पर लोग अपने-अपने तरीके से इस काम की सराहना कर रहे हैं।

बोले कांवड़िए..

हरिद्वार से कांवड़ लेकर जा रहे ग्रेटर नोएडा निवासी सत्यप्रकाश और यदवीर कहते हैं, कांवड़ यात्रा में अड़ंगे लगाने वाले तो तमाम मुख्यमंत्री आए लेकिन योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस यात्रा को गंभीरता से लेने के साथ इसका मान भी बढ़ाया है। बुलंदशहर निवासी रविंद्र तेवतिया और प्रेमनाथ कहते हैं, जैसा सोचा था, वैसा ही पाया। योगी जी ने हमारा मान बढ़ाया है तो हम भी उनका मान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गौरव और श्रीधर कहते हैं, योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जो वादा करके उसे पूरा भी करते हैं। यदि योगी जी सीएम न होते तो कांवड़ यात्रा में न तो डीजे बज पाते और न हम इस श्रद्धाभाव से भगवान का जलाभिषेक कर पाते। यकीनन वह मुख्यमंत्री नहीं बल्कि सच्चे मायनों में भक्तों के मन की बात समझने वाले हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियतIndia Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 26 दिन पहलेलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंकाUttarPradeshलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका 482 दिन पहलेसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइशUttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 606 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 629 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 630 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए  आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 751 दिन पहले
TimeNewsUttarPradeshUttarPradeshलोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी को करारा झटका, फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में उम्रकैद की सजा 952 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshराम मंदिर, CM योगी, एडीजी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां 1,024 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshअयोध्या में 22.23 लाख दीप जलाने लाखों लोग आये : किसी ने जाति न पूछी आखिर समाज को जातियों में क्यों बाँटना चाहती है राजनीति 1,071 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshआचार्य प्रमोद कृष्णम कर सकते हैं बड़ा एलान, कांग्रेस नेताओं को बताया था हिंदू विरोधी; प्रियंका के करीबी 1,074 दिन पहलेपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनUttarPradeshपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1,121 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में ऑन द स्पॉट एक और फैसला : ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो घायल 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,127 दिन पहले
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं एक कदम सुपोषण की ओरUttarPradeshसघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं एक कदम सुपोषण की ओर 1,232 दिन पहलेचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तारUttarPradeshचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1,233 दिन पहलेयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरारIndia Newsयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार 1,287 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshउप्र के मुख्यमंत्री का आभार जिन्होंने कोविड काल में शहीद 53 पत्रकारों की शहादत का सम्मान किया और उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया। 1,393 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील 1,461 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsUP में अब स्कूल ड्रेस पहनकर पार्क-मॅाल में नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सरकार ने लगाई रोक 1,545 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । 1,626 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयूपी में योगी सरकार की सख्ती, कहा- परिसर से बाहर गई लाउड स्पीकर की आवाज तो खैर नहीं 1,645 दिन पहले
↑