अंग्रेजों से आजाद हुए 80 साल, अंग्रेजी से कब मिलेगी मुक्ति? विदाई भाषण में जस्टिस गौतम चौधरी ने उठाया बड़ा सवाल, हिंदी समेत भारतीय भाषाओं में न्याय मिलने की जताई ख्वाहिश
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने एक वाजिब सवाल उठाया है। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए करीब 80 साल हो चुके हैं, लेकिन देश की न्यायिक व्यवस्था में अंग्रेजी का प्रभाव आज भी बना हुआ है।
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने एक वाजिब सवाल उठाया है।भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए करीब 80 साल हो चुके हैं, लेकिन देश की न्यायिक व्यवस्था में अंग्रेजी का प्रभाव आज भी बना हुआ है। अपने विदाई भाषण में इसी मुद्दे पर बोलते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने कई तार्किक बातें कहीं हैं, जो चर्चा में हैं। न्यायमूर्ति गौतम चौधरी अपने फैसले हिंदी में देने के लिए जाने जाते हैं।
अपने विदाई भाषण में उन्होंने भारतीय भाषाओं को अहमियत और न्याय के साथ आम जनता के जुड़ाव की चर्चा करते हुए एक बड़ी बात कही कि अंग्रेजी में फैसले लिखना ही बेहतर न्यायिक लेखन की पहचान नहीं है। हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाएं भी कानून की जटिल बातों को प्रभावी तरीके से समझाने में सक्षम हैं। उनके इस बयान ने अदालतों की भाषा और आम नागरिक की न्याय तक पहुंच को लेकर एक बार फिर बहस शुरू कर दी है।
विदाई भाषण में जस्टिस गौतम चौधरी की दिली ख्वाहिश
न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने अपने विदाई समारोह में हिंदी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भारत अंग्रेजों से आजाद हो गया, लेकिन अंग्रेजी भाषा के प्रभाव से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है।उन्होंने सवाल किया कि करीब 80 साल की आजादी के बाद भी हम उन लोगों की भाषा पर निर्भर क्यों हैं, जिन्होंने लंबे समय तक देश पर शासन किया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अंग्रेजी या किसी दूसरी भाषा से विरोध नहीं है, बल्कि भारतीय भाषाओं को कमतर समझने वाली सोच से आपत्ति है।दरअसल कई लोग समझते हैं कि अंग्रेजी में फैसले लिखना ही बेहतर न्यायिक लेखन की पहचान है। जबकि ऐसा नहीं है। हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाएं भी कानून की जटिल बातों को प्रभावी तरीके से समझाने में सक्षम हैं।उन्होंने ख्वाहिश जतायी कि आने वाली पीढ़ी इस बात को समझेगी और उनकी सोच को आगे बढ़ाएगी।
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की भाषा से जुड़ा महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान है। इसके खंड 348(1)(a) के अनुसार, संसद द्वारा अलग कानून बनाए जाने तक सुप्रीम कोर्ट और सभी हाईकोर्ट की कार्यवाही अंग्रेजी में होगी।
लेकिन दिलचस्प बात है कि अगल अलग हलकों में आवाज उठाए जाने के बावजूद अंग्रेजी का वर्चस्व बना हुआ है। संसद इस बारे में अभी तक कानून नहीं बना पाई है। ऐसे में अंग्रेजों से आजाद हो गए, अंग्रेजी से कब आजाद होंगे ? .. जस्टिस गौतम चौधरी की बात सही लगती है।
धारा 7 हाईकोर्ट के फैसलों, डिक्री और आदेशों में हिंदी या राज्य की आधिकारिक भाषा के इस्तेमाल का रास्ता खोलती है। इसके लिए राज्यपाल को राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से अनुमति देनी होती है। इस प्रावधान के तहत अंग्रेजी के अतिरिक्त हिंदी या दूसरी अधिकृत भाषा में फैसला लिखा जा सकता है। लेकिन ऐसी भाषा में लिखे गए फैसले के साथ हाईकोर्ट के प्राधिकार से जारी अंग्रेजी अनुवाद देना भी जरूरी है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 11 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 11 दिन पहले
WorldUnited States Department of Justice ने अलास्का चुनाव परिणाम पर मुकदमा दायर किया 11 दिन पहले
Worldउर्सुला वॉन डेर लेन ने कनाडा के लिए ‘सहभागी सदस्यता’ की कल्पना की 11 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 14 दिन पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 14 दिन पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 14 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 8 घंटे पहले
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में दीपदान और सड़क निर्माण का भूमि पूजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshडीजीपी ने नवनियुक्त एसपी बालाघाट को दी शुभकामनाएं 2 दिन पहले
India Newsपार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार 250 हेक्टेयर तक 3 दिन पहले
TechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 3 दिन पहले
Technologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 3 दिन पहले
Lifestyleप्रोटीन सेवन: RDA से लेकर एथलीट्स और बुजुर्गों के लिए गाइड 4 दिन पहले
Lifestyleउच्च प्रोटीन ड्रिंक्स: क्या ये स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं? 4 दिन पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहले
Technologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 4 दिन पहले