देश की बात, आपके शहर से
पार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायर
देश 1 बार पढ़ी गई

पार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायर

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सेक्टर-21C में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Abhishek Raghuvanshi7 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सेक्टर-21C में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की, जिसमें 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। गंभीर रूप से घायल परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

जिम से लौटने के बाद हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात धनतेरस के दिन की है। परमजीत धनखड़ रात करीब 8 बजे जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग में उनकी निर्धारित जगह पर पड़ोसी मोनू शर्मा की गाड़ी खड़ी थी। परमजीत ने गाड़ी हटाने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

कुत्ते और पार्किंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और पड़ोसी के पालतू कुत्ते को पार्किंग क्षेत्र में शौच कराने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। करीब चार से पांच दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय मामला सुलझ गया था, लेकिन शुक्रवार रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

भांजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से आए थे परमजीत

परमजीत धनखड़ मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। वह 5 नवंबर को भारत लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के बीच आए थे। लेकिन शादी की खुशियों से पहले ही परिवार में मातम छा गया।

आरोपी परिवार सहित फरार, पांच लोगों के खिलाफ केस

वारदात के बाद आरोपी मोनू शर्मा अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे शौर्य की शिकायत पर पुलिस ने मोनू शर्मा उर्फ मोहन, उसकी पत्नी दिव्या, बेटे मयंक, बेटी नैना और भाई हेतराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना की सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं। परमजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तलाश में जुटीं

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। मामले में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार 250 हेक्टेयर तकMadhyaPradeshमुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार 250 हेक्टेयर तक 25 मिनट पहलेगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्डMadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 30 मिनट पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजिस्ट्री योजना में 50 लाख मुफ्त पंजीकरण का लक्ष्य घोषितMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजिस्ट्री योजना में 50 लाख मुफ्त पंजीकरण का लक्ष्य घोषित 1 घंटा पहलेAmazon 2026 ब्लैक फ्राइडे सेल: प्रमुख डील्स और प्राइम आवश्यकताएँLifestyleAmazon 2026 ब्लैक फ्राइडे सेल: प्रमुख डील्स और प्राइम आवश्यकताएँ 1 घंटा पहलेअल्बानिया के पुनर्निर्मित कुल्ला घरों ने आगंतुकों के लिए दरवाजे खोलेLifestyleअल्बानिया के पुनर्निर्मित कुल्ला घरों ने आगंतुकों के लिए दरवाजे खोले 2 घंटे पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 2 घंटे पहलेट्रम्प ने स्टेफन मिलर को व्हाइट हाउस के Chief of Staff बनायाBusinessट्रम्प ने स्टेफन मिलर को व्हाइट हाउस के Chief of Staff बनाया 3 घंटे पहले
↑