देश की बात, आपके शहर से
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत

दिल्ली-एनसीआर में बीएस-6 मानक से कम वाले वाहनों पर लगी पाबंदी के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने वकीलों और अदालत के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

Abhishek Raghuvanshi10 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली-एनसीआर में बीएस-6 मानक से कम वाले वाहनों पर लगी पाबंदी के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने वकीलों और अदालत के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया कि एनसीआर में रहने वाले वकील और न्यायिक कर्मचारी दिल्ली में अपने ऐसे वाहनों से आ-जा सकेंगे, जो बीएस-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं।

बार एसोसिएशन की याचिका पर दिया आदेश

हालांकि, यह छूट हर दिन लागू नहीं होगी। हाईकोर्ट ने कहा है कि वकीलों और कोर्ट स्टाफ को यह राहत केवल अदालत के कामकाजी दिनों में मिलेगी। जस्टिस अमित महाजन ने दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर यह आदेश दिया। कोर्ट के विस्तृत आदेश का अभी इंतजार है।

पाबंदी से वकीलों को हो रही थी परेशानी

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए बीएस-6 मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड वाहनों के चलने पर रोक लगाई गई है। इस नियम का असर उन वकीलों पर भी पड़ रहा था, जो दिल्ली की अदालतों में प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन उनका घर एनसीआर के दूसरे शहरों में है।

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अदालत को बताया कि बड़ी संख्या में वकील गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में रहते हैं। वे रोजाना दिल्ली आते हैं।

उन्हें अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचने, मुवक्किलों से मिलने और वरिष्ठ वकीलों के चैंबर में जाने के लिए अपने वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ता है।

बार एसोसिएशन का कहना था कि अगर इन वकीलों को दिल्ली आने से रोका गया तो इसका सीधा असर न्यायिक कामकाज पर पड़ेगा। कई मामलों में तय समय पर वकील के अदालत नहीं पहुंचने से मुकदमे लड़ रहे लोगों को भी नुकसान हो सकता है।

वकीलों ने कोर्ट में क्या दलील दी?

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत से कहा कि वकील और न्यायिक कर्मचारी न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। उनका काम जरूरी सेवाओं की तरह है और उन्हें अदालत पहुंचने से रोकने पर पूरी न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

हरिहरन ने दलील दी कि सरकार के नोटिफिकेशन में कुछ खास श्रेणियों के वाहनों को छूट देने का प्रावधान पहले से मौजूद है। ऐसे में वकीलों और कोर्ट स्टाफ को भी इस दायरे में शामिल किया जा सकता है।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें पहचान पत्र दिखाने पर वकीलों को अदालत से जुड़े काम के लिए आने-जाने की अनुमति दी गई थी।

एक वकील को एक वाहन इस्तेमाल करने की मांग

बार एसोसिएशन ने अपनी याचिका में छूट को सीमित और व्यवस्थित रखने का प्रस्ताव भी दिया था। इसके तहत हर पात्र वकील को केवल एक तय वाहन इस्तेमाल करने की अनुमति देने की मांग की गई थी।

इसके लिए वकील का पहचान पत्र, वाहन के जरूरी दस्तावेज और वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) की जांच करने का सुझाव दिया गया था।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी, दिवाली पर फायरवर्क प्रतिबंध लागूScienceदिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी, दिवाली पर फायरवर्क प्रतिबंध लागू 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 6 दिन पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 11 दिन पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 11 दिन पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 11 दिन पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 11 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 11 दिन पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 14 दिन पहले
स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 452 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 453 दिन पहलेनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपयेDelhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 461 दिन पहलेनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana)Delhiनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 542 दिन पहलेकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है।Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 626 दिन पहलेअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाजDelhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 641 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 655 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में दर्दनाक हादसा… बारिश के बाद तालाब पर पहुंचे थे चार बच्चे, दो की डूबने से हो गई मौत 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताया क्या है कारण 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiतैयार रहिए! दिल्ली-नोएडा में आज से बारिश लौट रही, मौसम विभाग ने तीन दिनों तक जारी किया अलर्ट 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi‘छुट्टी लेने का मन था’: पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर; हथनी कुंड से छोड़ा गया 53 हजार क्यूसेक पानी 830 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiविकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर को किया गया सील, दिल्ली में MCD की बड़ी कार्रवाई 833 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली: जिस थार के निकलने से टूटा था Rau’s IAS का गेट, उसका चालक गिरफ्तार, अब तक 7 लोग अरेस्ट 834 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 836 दिन पहले
↑