‘छुट्टी लेने का मन था’: पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र
ग्रेटर कैलाश-एक स्थित समर फील्ड स्कूल में बम की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। स्कूल में ई-मेल के जरिए बम प्लांट करने की सूचना मिली थी।
ग्रेटर कैलाश-एक स्थित समर फील्ड स्कूल में बम की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। स्कूल में ई-मेल के जरिए बम प्लांट करने की सूचना मिली थी। धमकी भरा ई-मेल देखते ही प्रबंधक ने पुलिस की मदद से 10 मिनट में ही स्कूल को खाली करा दिया। अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। करीब तीन घंटे की जांच के बाद सूचना को झूठा करार दे दिया गया। बम की धमकी देने वाले आरोपी की पहचान हो गई है।
आरोपी छात्र पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने कहा कि 14 वर्षीय छात्र की पहचान कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। छात्र स्कूल नहीं जाना चाहता था। इसलिए उसने बम की धमकी वाला मेल भेजा था। छात्र ने मेल में दो और स्कूलों का भी उल्लेख किया था। ताकि यह वास्तविक लगे। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है।
तीन घंटे पुलिस ने की जांच
समर फील्ड स्कूल, कैलाश कॉलोनी, जीके-1, नई दिल्ली से ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस को सुबह बम प्लांट करने की सूचना मिली थी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि अज्ञात आईडी से ईमेल मिला। मेल में कहा गया था कि स्कूल में बम प्लांट कर दिया गया है। जल्द ही बम फटेगा और सभी मारे जाएंगे। बीडीएस टीम, बम खोजी कुत्ते और स्थानीय पुलिस ने स्कूल में बम की तलाश शुरू की। स्कूल की इमारत तीन मंजिला है। तलाशी के दौरान स्कूल में कुछ नहीं मिला।
समर फील्ड स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी अग्रवाल ने बताया कि हमें देर रात एक ई-मेल मिला था। उन्होंने समय पर पहुंच कर छानबीन व मदद करने के लिए पुलिस का आभार जताया है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि ग्रेटर कैलाश-1 की कैलाश कॉलोनी में स्थित समर फील्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शरारतियों ने बृहस्पतिवार रात करीब 8.24 बजे ई-मेल भेजा। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले संदिग्ध के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
दिल्ली में इससे पहले भी कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ज्यादातर मामलों में ई-मेल के जरिए धमकी दी गई। इसी साल मई में राजधानी के करीब 150 स्कूलों को धमकी मिली थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले