देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

तैयार रहिए! दिल्ली-नोएडा में आज से बारिश लौट रही, मौसम विभाग ने तीन दिनों तक जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बारिश वापसी करने वाली है। मौसम को लेकर आज से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

Abhishek Raghuvanshi6 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बारिश वापसी करने वाली है। मौसम को लेकर आज से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। रुक-रुक कर तेज बौछारें भी आ सकती हैं। वहीं स्काईमेट के अनुसार इस पूरे हफ्ते बारिश बनी रहेगी। इससे उमस भरी गर्मी बहुत अधिक परेशान नहीं करेगी।

आज बारिश के लिए रहें तैयार
सोमवार की सुबह भी तेज हवाएं चली। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। कुछ जगह दोपहर के समय भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 70 से 94% रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग, पालम और लोदी रोड में बूंदाबांदी हुई, जबकि आया नगर में 1.7 एमएम और नजफगढ़ में 4 एमएम बारिश हुई।

तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट
पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 7 और 8 अगस्त को भी येलो अलर्ट है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 9 से 11 अगस्त तक भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान इस दौरान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।

इस साल तीन बार मिली इतनी साफ हवा
दिल्ली का एक्यूआई सोमवार को महज 58 रहा। इस साल तीन दिन एक्यूआई इतना नीचे आया है। इससे पहले 7 और 8 जुलाई को एक्यूआई 56 दर्ज हुआ था। बारिश के बाद एक्यूआई 56 के स्तर पर आया था। पूर्वानुमान के अनुसार 8 अगस्त तक प्रदूषण का स्तर संतोषजनक रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई सोमवार को महज 58 रहा। दिल्ली में मुख्य प्रदूषण एनओ-2, पीएम 10 और सीओ रहे। फरीदाबाद का 56, गाजियाबाद का 40, ग्रेटर नोएडा का 98, गुड़गांव का 68 और नोएडा का 78 रहा। दिल्ली में कुछ जगहों पर प्रदूषण का स्तर बेहद कम रहा। पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी में दिल्ली के आसपास के हिस्सों में बारिश हो रही है। इसकी वजह से धूल काफी कम हो गई है। दिल्ली में भी बूंदाबांदी हो रही है। इसी वजह से अब 8 अगस्त तक प्रदूषण संतोषजनक स्थिति में रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक इसका स्तर संतोषजनक से सामान्य स्थिति में रह सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiOPD बंद, इमरजेंसी से भी मरीजों को लौटाया… दिल्ली के GTB अस्पताल में मरीज की हत्या पर घमासान तेज 829 दिन पहले
↑