देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

दिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह में बारिश देखने को मिल रही है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सड़कों पर पानी भरने से सुबह सुबह ही जाम लग गया है।

Abhishek Raghuvanshi26 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह में बारिश देखने को मिल रही है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सड़कों पर पानी भरने से सुबह सुबह ही जाम लग गया है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिससे उमस बढ़ गई, इससे लोग चिपचिपी गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी से दिनभर परेशान रहे।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान कमजोर साबित हो रहा है। गुरुवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसके मुताबिक बारिश नहीं हुई।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। कई रास्तों पर पानी भरने के बाद लोगों को जाम की समस्या से जुझना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि निगम बोध घाट पर जलभराव के कारण मजनूं का टीला से आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। यातायात को चंदगी राम अखाड़ा से शास्त्री पार्क की ओर मोड़ दिया गया है। जलभराव के कारण जखीरा अंडरपास पर यातायात प्रतिबंधित है। 

गुरुवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। वहीं, दोपहर में बादल व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। इसके साथ ही तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। सफदरजंग में 1.4 एमएम, मयूर विहार में 2.5 एमएम, लोदी रोड में 1.2, पूसा व पीतमपुरा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 100 से 67 फीसदी रहा।

बारिश से कई जगह हुआ जलभराव व पेड़ गिरे
राजधानी में गुरुवार को बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। रामपुरा रेलवे अंडरपास पूरी तरह डूब गया। ऐसे में इसे बंद करना पड़ा। यहां काफी बच्चे नहाते भी दिखे, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। एमसीडी के अनुसार, आरकेपुरम स्थित सेक्टर-12, ईस्ट पटेल नगर, रोहिणी सेक्टर-28, बहादुर शाह जफर मार्ग, राणा जी एंक्लेव नजफगढ़, बुराड़ी, ओखला गांव, करोल बाग, सरिता विहार, फतेहपुर बेरी, पुल पहलाद पुर, जोंती आदि जगह जलभराव हुआ। इसके अलावा रामपुरा, रणहोला, त्रीनगर, कृष्णा नगर, अंबेडकर नगर, कालकाजी व डाबड़ी में पेड़ गिर गए। सभी जगह पानी निकालने की कार्रवाई तत्काल की गई। सड़कों व गलियों में गिरे पेड़ों को भी हटा दिया गया। 

पहाड़ों पर हो रही बारिश, यमुना के जलस्तर पर रखी जा रही नजर
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए दिल्ली का बाढ़ एवं सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए यमुना के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति अभी सामान्य है।  गुरुवार शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर 202.43 मीटर रहा। हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 352 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आशंका है कि आने वाले दिनों में हथिनीकुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग तैयार है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर पहुंचते ही चेतावनी जारी कर दी जाएगी। साथ ही, निचले इलाकों को खाली करवा दिया जाएगा। विभाग यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखे हुए है। 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiOPD बंद, इमरजेंसी से भी मरीजों को लौटाया… दिल्ली के GTB अस्पताल में मरीज की हत्या पर घमासान तेज 827 दिन पहले
↑