दिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट
योगी ने कहा- दिल्ली में घुरापैठियों को आधार कार्ड बांट रही है आपनई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
योगी ने कहा- दिल्ली में घुरापैठियों को आधार कार्ड बांट रही है आप
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को उन्होंने किराड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए अरविन्द केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि इन्होंने यमुना को गंदे नाले में बदल दिया। मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई। क्या केजरीवाल की कैबिनेट यमुना में खान कर सकती है?
चेतावनी के उपार
पी.एस.
सीएम योगी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सड़क पर गड्ढ़ा है या गड्ढे में सड़क है ये आज मैं खुद देख रहा हूं। ये छूट आपने एक व्यक्ति और उसके साथियों को क्यों दे दी है? दिल्ली में इतना कूड़ा हर जगह है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई है। आज हमारे वाहनों को यहां उसी सीवर के पानी से गुजरना पड़ा। आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार-बार यूपी की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज यूपी पूरे, देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। दिल्ली और नोएडा की सड़कों को स्वयं देखिए, दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों को देखिए, जमीन और आसमान का अंतर आपको स्वयं नजर आएगा।
केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना को धोखा दिया
योगी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। दिल्ली में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। आप झूठ बोलने की एटीएम मशीन है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया, आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। योगी ने कहा कि आप दिल्ली में घुसपैठियों को आधार बांट रही है। रोहिन्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्होंने यहां दंगे करवाए।
केजरीवाल ने योगी पर किया पलटवार
योगी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने एक सभा में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं आज उनसे पूछना चाहता हूं कि जनता कह रही है दिल्ली में 24 घंटे बिजली आ रही है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन योगी जी बताएं कि कितने घंटे बिजली आती है यूपी में। यूपी में 10-10 घंटे के पावर कट लगते हैं। यूपी में 400 यूनिट पर 4000 रुपए का बिल आता है दिल्ली में आता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले
