राहुल बोले- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते:नेशनल हेराल्ड केस पर कहा- कर लें जो करना है; पात्रा का जवाब- भागने नहीं देंगे
नेशनल हेराल्ड केस में जारी ED की जांच के दौरान यंग इंडिया के दफ्तर को सील किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने कहा- हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते नहीं है।
नेशनल हेराल्ड केस में जारी ED की जांच के दौरान यंग इंडिया के दफ्तर को सील किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने कहा- हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते नहीं है। उन्हें जो करना है कर लें। हमारा काम संविधान की रक्षा के लिए लड़ना है। देश के सम्मान के लिए लड़ना है। यह जंग जारी रहेगी। राहुल ने कहा- अब सत्याग्रह नहीं अब रण होगा।
राहुल के बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- देश का कानून सबके लिए एक है। वह न कांग्रेस अध्यक्ष के लिए बदल सकता है और न ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के लिए। वे भारत के कानून से भिड़ना चाहते हैं। न उन्हें कानून से रण करने दिया जाएगा न ही RUN करने (भागने) दिया जाएगा।
बुधवार को सील हुआ था यंग इंडिया का दफ्तर
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की। यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस सील होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना कर्नाटक दौरा छोड़कर दिल्ली लौट आए थे।
मंगलवार को ही ED की टीम ने सुबह से देर शाम तक नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद की गई थी।
जानिए नेशनल हेराल्ड केस क्या है?
नेशनल हेराल्ड केस का मामला सबसे पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में उठाया था। अगस्त 2014 में ED ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को आरोपी बनाया गया था।
सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले- जेल जाएंगे राहुल-सोनिया
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में BJP नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भास्कर से बातचीत में कहा कि उनकी ED से बात हुई है, मामले की जांच एकदम सही दिशा में चल रही है। उनका कहना है कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल जेल जाएंगे

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 3 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 8 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 2 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
India Newsकुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज 6 दिन पहले
India Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
