देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 13 बार पढ़ी गई

इंदिरा गांधी से लिंकन तक:इन नेताओं की हत्या से हिल गई थी दुनिया, किसी को गोली मारी तो किसी के धमाके में चीथड़े उड़े

बीते दिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जापान जैसे तरक्कीपसंद देश से इस तरह की खबर ने पूरी दुनिया को हैरान करके रख दिया।

Abhishek Raghuvanshi9 जुलाई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बीते दिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जापान जैसे तरक्कीपसंद देश से इस तरह की खबर ने पूरी दुनिया को हैरान करके रख दिया। इसके साथ ही ग्लोबल लीडर्स की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न भी लगा दिया है। ऐसे में हम आपको दुनिया के उन चुनिंदा लीडर्स के बारे में बताते हैं कि जिनकी हत्या ने दुनिया को स्तब्ध कर दिया था।

जॉन एफ कैनेडी
अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति रहे जॉन एफ कैनेडी को अपनी कई खूबियों की वजह से आज भी याद किया जाता है। 43 साल की उम्र में राष्ट्रपति चुने जाने वाले कैनेडी को अमेरिका के दूसरे सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के तौर पर जाना जाता है।

तस्वीरों में खबर11 फोटो

1963 में कैनेडी की हत्या अमेरिका के टैक्सास राज्य के डलास में उस वक्त कर दी गई, जब वे एक ओपन कार से जा रहे थे। कैनेडी को गोली मारने वाला पूर्व मरीन ली हार्वी ओसवाल्ड था। ओसवाल्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दो दिन बाद ही कैनेडी के एक समर्थक ने ओसवाल्ड की भी हत्या कर दी। इस घटना ने अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी।

इंदिरा गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो बॉडीगार्ड्स, बेअंत सिंह और सतवंत सिंह, ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। ये दोनों इंदिरा द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ से कथित तौर पर नाराज थे। इस हत्याकांड में एक तीसरा शख्स भी शामिल था, जिसका नाम था केहर सिंह। केहर, हालांकि, इंदिरा पर गोली चलाने में शामिल नहीं था, लेकिन उसे इस हत्या के साजिश रचने का दोषी पाया गया था।

बेअंत सिंह को इंदिरा पर गोलियां चलाने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने वहीं ढेर कर दिया था। सिखों के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर में खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सेना की मदद से इंदिरा द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ में सैकड़ों लोग मारे गए थे।

राजीव गांधी
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को आत्मघाती हमले में हत्या हुई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में श्रीलंका में शांति सेना भेजी थी। इस वजह से तमिल विद्रोही संगठन LTTE यानी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम उनसे नाराज चल रहा था। 1991 में जब लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करने राजीव गांधी चेन्नई के पास श्रीपेरम्बदूर गए तो वहां LTTE ने राजीव पर आत्मघाती हमला करवाया।

राजीव को फूलों का हार पहनाने के बहाने लिट्टे की महिला आतंकी धनु (तेनमोजि राजरत्नम) आगे बढ़ी। उसने राजीव के पैर छूए और झुकते हुए कमर पर बंधे विस्फोटकों में ब्लास्ट कर दिया। धमाका इतना जबर्दस्त था कि कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। राजीव और हमलावर धनु समेत 16 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

अब्राहम लिंकन
1865 में 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी गई थी। उस समय वे वाशिंगटन के फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे। घटना के समय बालकनी में बैठे लिंकन के सुरक्षागार्ड ‘जॉन पार्कर’ उस वक्त उनके साथ नही थे।

गोली मारने वाला जॉन वाइक्स बूथ पेशेवर नाट्यकर्मी था। रात सवा दस बजे मौका देखकर जॉन ने लिंकन को सिर पर पीछे से गोली मार दी। लिंकन को अस्पताल ले जाया गया, जहां अगली सुबह यानी 15 अप्रैल को उनका निधन हो गया। लिंकन को गोली मारने वाले जॉन वाइक्स बूथ को दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने मुठभेड़ में मार गिराया।

शेख मुजीबुर्रहमान
शेख मुजीबुर्रहमान पाकिस्तान से अलग होकर बने बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करते हुए बांग्लादेश को मुक्ति दिलाई थी। वह शेख मुजीब के नाम से मशहूर थे। शेख मुजीबुर्रहमान और उनके परिवार की 15 अगस्त 1975 को हत्या कर दी गई थी।

बांग्लादेश में मौजूद न होने की वजह से उनकी दोनों बेटियां इस हमले से बच गई थीं। अभी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शेख मुजीबुर्रहमान की ही बेटी हैं।

लियाकत अली खान
भारत में करनाल में जन्में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की 16 अक्टूबर 1951 को रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी। हत्या पहले लियाकत अली खान रावलपिंडी के कंपनी बाग में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

लियाकत अली खान पर पर गोली चलाने वाले शख्स का नाम सईद अकबर खान बबराकजई था। उसने जिस जगह से लियाकत अली खान पर गोलियां चलाई थी, वो इंटेलिजेंस अधिकारियों के लिए रिजर्व थी। इस बात का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्यारे को उस जगह किसने बैठाया था। यह हत्या आज भी एक राज बनी हुई है।

बेनजीर भुट्टो
पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर, 2007 की शाम हत्या कर दी गई थी। बेनजीर किसी भी मुस्लिम देश की कमान संभालने वाली पहली महिला थीं। बेनजीर भुट्टो हत्या की शाम रावलपिंडी से एक चुनावी रैली संबोधित कर के लौट रही थीं। तभी हमलावर बेनजीर की कार के पास आया और उनको गोली मार दी। बाद में उसने खुद को भी उड़ा लिया।

भुट्टो के साथ उनकी पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं की भी जान गई थी और 71 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या से जुड़ा मामला अभी भी लाहौर हाईकोर्ट में लंबित है। यह सवाल जस का तस बना हुआ है कि हत्या के पीछे किसका हाथ है, किसके कहने पर भुट्टो को मारा गया।

राणासिंघे प्रेमदासा
राणासिंघे प्रेमदासा श्रीलंका के तीसरे राष्ट्रपति थे। 1 मई 1993 को कोलंबो में मई दिवस की रैली में आतंकी संगठन लिट्‌टे के सुसाइड बॉम्बर ने उनकी हत्या कर दी थी। प्रेमदासा की हत्या के बाद श्रीलंकाई सेना और लिट्‌टे में सीधी लड़ाई शुरू हो गई थी। जो जो 26 साल तक चला और जिसमें 70 हजार जानें गईं थीं।

महात्मा गांधी
30 जनवरी 1948 को दिल्ली में महात्मा गांधी के दिन की शुरुआत आम दिन की तरह ही हुई थी। बिड़ला हाउस की प्रार्थना सभा में अक्सर समय से पहुंचने वाले गांधीजी को उस दिन कुछ देर हो गई थी। वे जब बिड़ला हाउस पहुंचे, तो उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन किया।

तभी बाईं तरफ से नाथूराम गोडसे उनकी तरफ झुका और उसने पिस्टल निकाल ली और एक के बाद एक तीन गोलियां गांधीजी के सीने और पेट में उतार दीं। गांधी जी के मुंह से ‘हे राम…’ निकला और वे जमीन पर गिर पड़े। उन्हें जख्मी हालत में अंदर ले जाया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में डॉक्टरों ने गांधीजी को मृत घोषित कर दिया।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर
1968- में अमेरिकी आंदोलनकारी मार्टिन लूथर किंग जूनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। किंग ने अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों के अधिकारों के लिए अहम भूमिका। डॉ. किंग ने 1963 में वॉशिंगटन में लिंकन मेमोरियल के सामने “आई हेव अ ड्रीम’ स्पीच दी थी। यह स्पीच अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन का प्रतीक बन गई और रिकॉर्डेड इतिहास में यह सबसे यादगार भाषणों में से एक है।

नेपाल का राजपरिवार
1 जून 2001 को नेपाल के क्राउन प्रिंस दीपेंद्र शाह ने अपने राजपरिवार के 9 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में उनके पिता राजा बीरेंद्र, माता रानी ऐश्वर्या और शाही परिवार के 7 और सदस्य शामिल थे। परिवार के लोगों की हत्या के बाद दीपेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली थी।

दीपेंद्र राजकुमारी देवयानी राणा से शादी करना चाहते थे, लेकिन शाही परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर गुस्से में आकर दीपेंद्र ने सबकी हत्या की थी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 घंटे पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंटMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 7 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 8 घंटे पहलेजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहलेगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहलेश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएंMadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 2 दिन पहलेसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
कुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेजIndia Newsकुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज 6 दिन पहलेएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्टIndia Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 7 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 दिन पहलेइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
↑