US सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जज:केटनजी ब्राउन ने शपथ ली; जिस जस्टिस की क्लर्क थीं, अब उसी की जगह बैठेंगी
केटनजी ब्राउन जैक्सन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज बन गई हैं। गुरुवार रात उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उनके नाम की सिफारिश राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की थी। सीनेट ने इस पर मुहर लगाई।
केटनजी ब्राउन जैक्सन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज बन गई हैं। गुरुवार रात उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उनके नाम की सिफारिश राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की थी। सीनेट ने इस पर मुहर लगाई।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज स्टीफन ब्रेयर 30 जून को ही रिटायर हुए हैं। खास बात यह है कि केटनजी इन्हीं जस्टिस ब्रेयर के स्टाफ में हेड क्लर्क थीं। अब वो अपने बॉस की कुर्सी पर बैठेंगी। वैसे रोचक बात यह भी है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अब तक तीन जज ऐसे हुए हैं, जो किसी न किसी वक्त वहां क्लैरिकल जॉब्स कर चुके हैं।
84 साल के जस्टिस ब्रेयर सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज हैं। उन्हें 1994 में तब के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नॉमिनेट किया था। सीनेट ने इसे मंजूरी दी थी।
51 साल की हैं केटनजी
जस्टिस ब्राउन की उम्र 51 साल है। अमेरिका में जज लाइफटाइम के लिए अपॉइंट होते हैं। यहां कंजर्वेटिव और लिबरल खेमे में बंटी न्यायपालिका है। अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट 1789 में बना था। तब यहां जजों की संख्या 6 हुआ करती थी। अब यह 9 है। केटनजी सुप्रीम कोर्ट की 116वीं जज हैं। वो कोलंबिया सर्किट से आती हैं।
अप्रैल में जैक्सन के नाम पर सीनेट में मुहर लगी थी। तब उनके पक्ष में 53 और विरोध में 47 वोट पड़े थे। खास बात यह है कि 3 रिपब्लिकन सांसदों ने भी केटनजी के नाम को मंजूरी दी थी। जो बाइडेन ने दो साल पहले अपने इलेक्शन कैंपेन में वादा किया था कि वो सुप्रीम कोर्ट में किसी काबिल अश्वेत महिला जज को नॉमिनेट करेंगे। तब डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति थे और उन्होंने इसे चुनावी शिगूफा करार दिया था।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट पर एक नजर
- आर्टिकल 3 के तहत सुप्रीम कोर्ट की स्थापना 1789 में हुई।
- पहले 6 जज हुआ करते थे। ये सिर्फ तीन हालात में पद से हट सकते हैं। पहला- मौत होने पर। दूसरा- रिटायरमेंट मांगने पर। तीसरा- महाभियोग द्वारा।
- अब तक कुल 116 जस्टिस बनाए गए हैं। इनमें से 108 श्वेत हैं। यानी अश्वेतों की संख्या बेहद कम रही।
कैसे होती है जजों की नियुक्ति
- प्रेसिडेंट किसी सर्किट जज को नॉमिनेट करते हैं।
- दो लेवल पर उसकी जांच होती है। पहली- सीनेट करती है। दूसरी- FBI करती है।
- सीनेटर क्लोज डोर मीटिंग करती है। यह कई घंटे चल सकती है।
- 22 मेंबर वाली ज्युडीशियल कमेटी पब्लिक हियरिंग करती है। इसके बाद सीनेट में वोटिंग होती है।
- अगर पक्ष और विपक्ष में बराबर वोट पड़ते हैं तो वाइस प्रेसिडेंट का वोट निर्णायक होता है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 8 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 2 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
India Newsकुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज 6 दिन पहले
India Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
