US में प्रवासियों की अवैध एंट्री:गैरकानूनी तरीके से घुसने वाले भारतीयों की संख्या 25% बढ़ी, ऐसा कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अमेरिका के टेक्सास में मैक्सिको से आए ट्रक के अंदर अब तक 51 शव मिल चुके हैं। ये लोग अवैध तरीके से ट्रक में ठूंस-ठूंस कर लाए गए थे। इस भयावह घटना के चलते शरणार्थियों का मुद्दा फिर से गरमा गया है।
अमेरिका के टेक्सास में मैक्सिको से आए ट्रक के अंदर अब तक 51 शव मिल चुके हैं। ये लोग अवैध तरीके से ट्रक में ठूंस-ठूंस कर लाए गए थे। इस भयावह घटना के चलते शरणार्थियों का मुद्दा फिर से गरमा गया है। इसका एक पहलू यह भी है कि हाल के सालों में गैरकानूनी तरीके से घुसने के मामले में भारतीयों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
हाल ही में, अमेरिकी संघीय एजेंसी ने भारतीयों की कनाडा सीमा से अवैध एंट्री कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के सरगना जसपाल गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कैलिफोर्निया से यह नेटवर्क चलाता था।
कैब के जरिए अमेरिका पहुंचाया
जांच में शामिल एक संघीय एजेंट ने भास्कर को बताया कि इस गिरोह ने उबर कैब के जरिए हजारों भारतीयों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका पहुंचाया है। गिल ने हर व्यक्ति से 23 लाख से 55 लाख रुपए वसूले। इन लोगों को पर्यटक वीसा पर कनाडा लाया जाता है, यहां से उन्हें नकली दस्तावेज पर उबर कैब के जरिए अमेरिका लाया जाता है।
लोगों के पास होते हैं फर्जी दस्तावेज
होमलैंड सिक्योरिटी एजेंट डेविड ए स्पिट्जर ने बताया- एशिया, विशेष रूप से भारत से बड़ी संख्या में लोगों को उबर के जरिए लाया जा रहा है। अक्सर कानूनी पेचीदगियों से निपटने के लिए इनके पास फर्जी दस्तावेज होते हैं। गिल गिरोह के 17 उबर अकाउंट मिल चुके हैं। एक अकाउंट से ही उसने 90 यात्राएं की हैं। मौटे तौर पर गिरोह ने 1,530 चक्कर लगाए और हजारों भारतीयों को प्रवेश कराया।

भारतीय अपनी जान जोखिम में डाल रहे
भारतीय अमेरिकन ड्रीम के चक्कर में अपनी जान भी जोखिम डाल रहे हैं। इस साल 21 जनवरी को अमेरिका से महज 30 फीट पहले कनाडा में एक गुजराती परिवार के चार लोगों के शव बर्फ में दबे मिले। यह परिवार अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल होना चाहता था और बर्फीले तूफान की जद में आ गया।
इसी तरह, बीते दिनों अमेरिकी सीमा पर पेट्रोलिंग टीम ने डूबती हुई बोट से 6 भारतीयों को बचाया। इन पर गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में घुसने का केस दर्ज किया गया है। दोषी पाए जाने पर इन्हें 10 साल की सजा हो सकती है।
घुसपैठ का नया गेटवे कनाडा
सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा दस्ते ने अप्रैल में कनाडा से अवैध तरीके से आने वाले 1,197 भारतीयों को पकड़ा है। यह संख्या इस रूट पर पकड़े गए कुल लोगों का 13% है। अमेरिका में अवैध घुसपैठ का कनाडा नया गेटवे बन रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस रास्ते अवैध रूप से आने वाले लोगों में भारतीयों का हिस्सा 25-30% है।
दरअसल, US-मैक्सिको बॉर्डर पर सख्त निगरानी के बाद लोग उत्तरी सीमा की तरफ आकर्षित हुए हैं। इस वर्ष अवैध प्रवेश करते पकड़े गए 40% भारतीयों ने कनाडा से दाखिल हुए। अवैध रूप से प्रवेश करते पकड़े गए 80% चीन और 99% फिलीपीन्स के नागरिक कनाडा से घुसे थे

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 7 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 2 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
India Newsकुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज 6 दिन पहले
India Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले