US सीनेट में गन कंट्रोल बिल पास:30 साल में पहली बार पारित हुआ, अब अमेरिका में बंदूकों के आतंक पर लगेगी लगाम
अमेरिका में लगातार होने वाली गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए US सीनेट में गन कंट्रोल बिल पास कर दिया गया है। इस बिल की अमेरिका में लंबे वक्त से मांग उठ रही थी। 30 साल में पहली बार इसे पास किया गया है।
अमेरिका में लगातार होने वाली गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए US सीनेट में गन कंट्रोल बिल पास कर दिया गया है। इस बिल की अमेरिका में लंबे वक्त से मांग उठ रही थी। 30 साल में पहली बार इसे पास किया गया है।
अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाओं को लेकर लोग काफी समय से प्रदर्शन कर रहे थे। सीनेट में पास होने के बाद अब गन कंट्रोल बिल को अमेरिकी संसद में भेजा जाएगा। संसद में पारित होने के बाद इस पर राष्ट्रपति जो बाइडेन तुरंत ही साइन कर सकते हैं।
सीनेट में बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- यह कानून अमेरिकियों की रक्षा करने में मदद करेगा। स्कूलों में बच्चे इसकी वजह से सुरक्षित रहेंगे।
रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी बिल के पक्ष में वोट किया
गन कंट्रोल बिल के अमेरिकी संसद में पास होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बिल का विरोध कर चुके हैं। लिहाजा पूरी संभालना है कि रिपब्लिकन पार्टी संसद में इस बिल के खिलाफ मतदान करें, लेकिन संसद में डेमोक्रेट पार्टी के सांसद ज्यादा हैं, इसलिए इस विरोध का असर शायद ही पड़े। सीनेट में भी बिल के पक्ष में 65 वोट पड़े। सभी 50 डेमोक्रेट पार्टी के सांसदों के साथ रिपब्लिकन पार्टी के 15 सांसदों ने भी इसके पक्ष में वोट किया।
इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गन रखना मौलिक अधिकार
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद भी, कि सार्वजनिक जगहों पर बंदूक लेकर जाना लोगों का अधिकार है, अमेरिकी सीनेट में बंदूक को लेकर बिल पास कर दिया गया। न्यूयॉर्क स्टेट राइफल एंड पिस्टल एसोसिएशन बनाम ब्रुएन केस पर फैसला सुनाते हुए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अमेरिकियों को गन लेकर चलने पर रोक नहीं लगाई जा सकती। न ही इसमें कोई टर्म जोड़ा जा सकता है। गन लेकर चलना अमेरिकियों का मौलिक अधिकार है।
अमेरिकी के 48% लोग मानते हैं गन वायलेंस को बड़ी समस्या
गन कंट्रोल बिल जब पास होकर कानून बन जाएगा तो अमेरिका के आम लोगों को बहुत राहत मिलने की उम्मीद है। Pew रिसर्च सेंटर के अप्रैल 2021 के सर्वे में करीब आधे अमेरिकी लोगों ने गन वायलेंस, यानी बंदूक से हिंसा को देश के लिए बड़ी समस्या माना था।
अमेरिकी में हथियार स्वतंत्रता
अमेरिका में 1791 में के दूसरे संविधान संशोधन में सभी नागरिकों को बंदूक रखने का अधिकार दे दिया गया था। अमेरिकी संविधान के मुताबिक देश की आजादी सुनिश्चित करने के लिए हथियार रखना और उसे लेकर चलना नागरिकों का अधिकार है। इस वजह से 18 साल से ऊपर के हर अमेरिकी नागरिक को अपने पास बंदूक रखने की छूट खुद संविधान ने दी है, बशर्ते वो मानसिक रूप से बीमार ना हो।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 7 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 2 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
India Newsकुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज 6 दिन पहले
India Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले

