दिल्लीः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मंत्री सत्येंद्र जैन, जमानत याचिका पर सुनवाई कल
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. ईडी ने सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग कोर्ट से की.
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. ईडी ने सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग कोर्ट से की. वहीं, सत्येंद्र जैन के वकील की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई. ईडी ने कोर्ट से जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए समय देने की मांग की है. सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अब कल यानी 14 जून को सुनवाई होगी.
राउज एवेन्यू कोर्ट में सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की ईडी की मांग का उनके वकील ने विरोध किया. सत्येंद्र जैन के वकील ने अपने मुवक्किल को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हॉस्पिटल भेजे जाने की मांग की. कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि ये याचिका हमें जानकारी दिए बगैर दाखिल की गई है. हमें जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए.
इस पर सत्येंद्र जैन के वकील हरिहरन ने इसके जवाब में कहा कि जांच पूरी हो गई है. असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल ने इस पर कहा कि सत्येंद्र जैन की मेडिकल रिपोर्ट बताती है कि वे स्वस्थ हैं. उन्हें ब्लड प्रेसर की समस्या थी और उनको दवा दी गई थी. जमानत मिल सके, इसलिए स्वास्थ्य कारणों को आधार बनाने की कोशिश की जा रही है.
सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि वे कोर्ट के अंदर बीमार हो गए थे और इसीलिए जमानत याचिका दायर की गई. हम मेडिकल ग्राउंड्स को आधार नहीं बना रहे. वे वास्तव में अस्वस्थ हैं. ASG ने जवाब में कहा कि जांच अधिकारी पूछताछ में व्यस्त हैं. जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए. इससे पहले, सत्येंद्र जैन की ओर से कोर्ट में ये दलील दी गई कि उन्हें जांच के दौरान जेल में रखने का कोई कारण नहीं है.
सत्येंद्र जैन के वकील ने दी ये दलील
सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में ये दलील भी दी कि उनके खिलाफ कोई डायरेक्ट एविडेंस नहीं है. सत्येंद्र जैन जांच की अवधि यानी साल 2015 से 2017 के पहले ही आरोपी कंपनी से इस्तीफा दे चुके थे. दिल्ली सरकार के मंत्री के वकील ने ये भी कहा कि पूछताछ और जांच पूरी हो चुकी है. सत्येंद्र जैन को हार्ट और ब्लड प्रेसर की समस्या भी है.
गौरतलब है कि ईडी ने हवाला लेनदेन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था. सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. सत्येंद्र जैन के मंत्रालय का प्रभार सीएम अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिया है

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 3 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 8 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 2 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
India Newsकुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज 6 दिन पहले
India Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले