चंद रुपयों की लालच में माँ अपने जिगर के टुकड़े को दलालों माध्यम से देवास की दंपत्ति को बेच दिया था पुलिस ने मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार दो माह के युवराज को साढ़े पांच लाख रुपये में देवास के एक दंपत्ति को बेचा गया था । सबको कमीशन मिलने के बाद बच्चे के माँ बाप को आधे पैसे मिले थे । समाजसेवी की शिकायत पर पुलिस ने मानव तस्करी का किया मामला दर्ज।
मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के है । जहा एक पति-पत्नी ने शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया जहां चंद रुपयों की लालच में दलालों के माध्यम से अपने 15 दिन के नवजात मासूम बच्चे का सौदा कर बेच दिया था । पति पत्नी ने दलाल लोगों की मदद से बच्चा साढ़े पांच लाख रुपये में बेचना तय किया था । लोगों में कमीशन बंटा और पति-पत्नी को लगभग आधे रुपये मिले । बच्चा 15 दिन का होने पर तय बात अनुसार बच्चा देवास के दंपत्ति को दिया गया । जिसकी जानकारी पुलिस को मिली । दरअसल बच्चा अंतरसिंह उर्फ विशाल निवासी गौरी नगर व शायना बी का है। दोनों की दूसरी शादी थी । अंतर सिंह मजदूरी करता है। शायना जब गर्भवती हुई तो उसे शंका हुई कि बच्चा उसका नहीं है । इसके बाद गर्भ में बच्चे को बेचना तय किया गया । मामले में नेहा सूर्यवंशी निवासी सुखलिया, पूजा वर्मा निवासी रुस्तम का बगीचा, नेहा वर्मा निवासी रुस्तम का बगीचा, नीलम वर्मा निवासी रेडवाल कालोनी भागीरथपुरा की मदद से बच्चे को देवास निवासी लीना नामक महिला को बेचा गया लीना से साढ़े पांच लाख रुपये में सौदा किया। बच्चे के जन्म के 15 दिन बाद उसे लीना के सुपुर्द कर दिया । सबको पैसे मिले और करीब दो लाख 70 हजार रुपये अंतर सिंह और शायना के हिस्से आए । पुलिस ने मामले में शायना, पूजा वर्मा, नेहा सूर्यवंशी, नेहा वर्मा, नीलम व नाबालिग को हिरासत में ले लिया है जबकि अंतर सिंह फरार है उसकी तलाश की जा रही है । वहीं आरोपियों द्वारा कमीशन के मिले हुए पैसों से टीवी फ्रिज कूलर और दो पहिया वाहन खरीदने थे जिसे पुलिस ने जप्त किया है
