देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 5 बार पढ़ी गई

अब पूरी दुनिया रूसी मिसाइल की जद में:न्यूक्लियर मिसाइल के सफल टेस्टिंग के बाद पुतिन बोले- अब हमें धमकाने से पहले दुश्मन दो बार सोचेंगे

फिलहाल रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे। इस बीच, रूस ने बुधवार को सरमट नाम की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया है।

Abhishek Raghuvanshi21 अप्रैल 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

फिलहाल रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे। इस बीच, रूस ने बुधवार को सरमट नाम की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया है। ये मिसाइल अपने साथ न्यूक्लियर वेपन्स भी ले जा सकती हैं। इस मिसाइल पर 10 या इससे अधिक वारहेड्स लगाए जा सकते हैं।

मिसाइल के सफल परीक्षण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बधाई दी। पुतिन ने कहा- मिसाइल पृथ्वी पर किसी भी टारगेट को तबाह कर सकती है। सरमट से रूसी आर्म्ड फोर्सेज को मजबूती मिलेगी, ये रूस को बाहरी खतरों से बचाएगा और हमारे देश को धमकी देने वाले लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी। बता दें कि ICBM मिसाइलों की मिनिमम रेंज 5,500 किमी होती है।

200 टन वजनी हथियार ले जाने की क्षमता

सरमट मिसाइल लॉन्चर, इसी लॉन्च सिस्टम से मिसाइल को फायर किया गया।
सरमट मिसाइल लॉन्चर, इसी लॉन्च सिस्टम से मिसाइल को फायर किया गया।

इस मिसाइल में हाईएस्ट टैक्टिकल और तकनीकी विशेषताएं हैं। ये सभी एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की काबिलियत रखती है। यह 200 टन से अधिक वजनी हथियार और कई न्यूक्लियर वॉरहेड्स ले जाने में सक्षम है। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, मिसाइल का परीक्षण उत्तरी रूस के प्लासेत्स्क कोस्मोड्रोम में हुआ।

मिनिस्ट्री ने कहा- सरमट दुनियाभर में किसी भी टारगेट को तबाह कर सकती है। यह सबसे लंबी दूरी की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है, जो हमारे देश की स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर कैपेबिलिटी बढ़ाएगी। सरमट को मिसाइल-डिफेंस सिस्टम को चकमा देने के लिए डेवलप किया गया है। ये दुश्मन के सर्विलांस सिस्टम को ट्रैक करने का मौका ही नहीं देती।

सैटेलाइट बेस्ड रडार और ट्रैकिंग सिस्टम के लिए चुनौती
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज में मिलिट्री एयरोस्पेस के सीनियर फेलो डगलस बैरी ने कहा कि इसमें 10 या अधिक वॉरहेड ले जाने की क्षमता है। यह पृथ्वी के किसी भी ध्रुव तक अटैक कर सकती है। इसलिए सरमट मिसाइल जमीन और सैटेलाइट बेस्ड रडार और ट्रैकिंग सिस्टम के लिए एक बड़ी चुनौती है।

अमेरिका को पहले से थी लॉन्चिंग की जानकारी

हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि रूस ने अमेरिका को लॉन्च की जानकारी पहले ही दे दी थी। ऐसा मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच नए स्टार्ट न्यूक्लियर आर्म्स कंट्रोल ट्रीटी की वजह से हुआ।

रूस ने अमेरिका को अपनी ट्रीटी के तहत ICBM के परीक्षण की जानकारी दी थी। किर्बी ने कहा कि यह एक रेगुलर टेस्ट था। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। हमने इस परीक्षण को अमेरिका या उसके सहयोगियों के लिए खतरा नहीं माना।

रूस की नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल है सरमट
सरमट रूस की नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइलों में से एक है। इन मिसाइलों में किंजल और एवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल भी शामिल हैं। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, सरमट अन्य हथियारों के साथ हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल को ले जाने में सक्षम है।

रूसी सेना के मुताबिक, मिसाइल में एवनगार्ड हाइपरसोनिक व्हीकल को फिट किया जा सकता है। सेना ने कहा है कि एवनगार्ड साउंड की स्पीड से 27 गुना तेज उड़ान भरने में सक्षम है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 घंटे पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंटMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 7 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 8 घंटे पहलेजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहलेगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहलेश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएंMadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 2 दिन पहलेसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
कुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेजIndia Newsकुंडा की रामकथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राजा भैया ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत; अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज 6 दिन पहलेएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्टIndia Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 7 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 दिन पहलेइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
↑