फिल्मी अंदाज में बीच रास्ते फोड़े कांच और चालक-हेल्पर को पीटकर भागे, इंदौर में वर्चस्व की लड़ाई में सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे लिस्डेट गुंडे
निजी बस संचालकों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है। सूचीबद्ध बदमाश को अब सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे है। जब चाहों तब कांच फोड़ डालते हैं। चार थानों के बीच अभी तक पांच बसों में तोड़फोड़ हो चुकी है।
निजी बस संचालकों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है। सूचीबद्ध बदमाश को अब सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे है। जब चाहों तब कांच फोड़ डालते हैं। चार थानों के बीच अभी तक पांच बसों में तोड़फोड़ हो चुकी है।
चार थानों के बीच अब तक पांच बसों में तोड़फोड़ हो चुकी है
शनिवार को एक बस संचालक ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत कर घटना का वीडियो बताया
बदमाशों ने सरवटे बस स्टेंड से देवास जा रही बस को रास्ते में रोका और चालक-हेल्पर को धमका कर ऑफिस ले गए
इंदौर। निजी बस संचालकों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है। सूचीबद्ध बदमाश को अब सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे है। जब चाहों तब कांच फोड़ डालते हैं। चार थानों के बीच अभी तक पांच बसों में तोड़फोड़ हो चुकी है। शनिवार को एक बस संचालक ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत कर घटना का वीडियो बताया।
कुख्यात गुंडे कपिल सोनकर और उसका रिश्तेदार राहुल सोनकर इंदौर से चलने वाली चौहान ट्रेवल्स की पांच बसों को क्षतिग्रस्त कर चुका है। गुरुवार को बदमाशों ने सरवटे बस स्टेंड से देवास जा रही बस (एम 41पी 0815) को रास्ते में रोका और चालक-हेल्पर को धमका कर ऑफिस ले गया।
स्टाफ के साथ मारपीटस की और बस में बैठी सवारी उतार दी। डायल-112 पर आने पर बस छोड़ दी पर चालक नीरज को धमकाया कि आइंदा दिखा तो हत्या कर देंगे। ट्रेवल संचालक धर्मेंद्र चौहान राजौदा(देवास) ने पुलिस को सूचना दी पर आवेदन लेकर रख लिया। इसके बाद बदमाशों ने बस (एमपी 41जेडएच 4005) और एक अन्य बस(एमपी 41जेडएच 5504) को रास्ते में रोक कर कांच फोड़ डाले।
धर्मेंद्र ने पुलिस आयुक्त को घटना का वीडियो बताया और कहा कि उस वक्त बस में बुजुर्ग,महिलाएं और बच्चे भी बैठे थे। सवारी सहमी रही और बदमाश उत्पात मचाते रहे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बस रुकवाई और पत्थर, डंडों से चारों तरफ के कांच फोड़े। इस घटना की तिलक नगर और संयोगितागंज थाना में शिकायत भी की गई थी। कपिल सूचीबद्ध बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या,हत्या की कोशिश के केस भी दर्ज हो चुके है।
देवास में बस रुकवाने का बदला तोड़फोड़ से ले रहे बदमाश
घटना की शुरुआत 25 जून को देवास से हुई है। चौहान ट्रेवल्स की बस के चालक और हेल्पर ने मां शारदा ट्रेवल्स की बस आष्टा में देखी और पुलिस को शिकायत कर दी। रात का परमिट लेकर बस दिन में चल रही थी। देवास एएसपी ने बस जब्त कर ली। चौहान ट्रेवल्स के स्टाफ ने मारपीट भी कर दी। इसका बदला लेने के लिए मां शारदा ट्रेवल्स की तरफ से राहुल ने सरवटे बस स्टैंड पर बस हाईजेक कर ली। अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए कपिल और राहुल ने लगातार पांच बसें फोड़ दी।
चार थानों में शिकायत,दो में एफआईआर
धर्मेंद्र चौहान ने मामले की भंवरकुआं,संयोगितागंज,छोटी ग्वालटोली और तिलक नगर थाने में शिकायत हुई है। भंवरकुआं और संयोगितागंज थाना में एफआइआर दर्ज हुई है। टीआइ संतोष दूधी के अनुसार चालक चंदर की शिकायत पर राहुल औ्र उसके साथी को आरोपित बनाया है। उधर आयुक्त कार्यालय में पदस्थ एडीसीपी पूर्ति तिवारी अफसरों को काल कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 10 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 15 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 16 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 19 दिन पहले