देश की बात, आपके शहर से
पश्चिमी इंदौर बन रहा देश का उभरता लॉजिस्टिक्स हब
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

पश्चिमी इंदौर बन रहा देश का उभरता लॉजिस्टिक्स हब

2000 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश से बदल रही तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स अधोसंरचना के विकास को नई गति मिली है।

Abhishek Raghuvanshi26 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

2000 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश से बदल रही तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स अधोसंरचना के विकास को नई गति मिली है। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियां, बेहतर कनेक्टिविटी तथा निवेशकों को त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराने के परिणामस्वरूप इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र देश के सबसे आकर्षक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स गंतव्यों में उभर रहा है। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स नेटवर्क प्रदेश को नेशनल फ्रेट कॉरीडोर एवं एक्सप्रेस-वे से जोड़ते हुए उद्योगों की लागत कम करने, निर्यात बढ़ाने तथा निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इंदौर एवं पीथमपुर क्षेत्र तेजी से मध्य भारत के प्रमुख लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन हब के रूप में विकसित हो रहे हैं। पश्चिमी इंदौर में विकसित हो रही विभिन्न लॉजिस्टिक्स परियोजनाएं न केवल औद्योगिक विकास को नई गति देंगी, बल्कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण तथा निर्यात गतिविधियों के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की लॉजिस्टिक्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे निवेश इस क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं और मजबूत औद्योगिक आधार को दर्शा रहे हैं एवं विदेशी निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
पीथमपुर में लगभग ‘255 एकड़’ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा ‘मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP)’ इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। लगभग ‘रूपये 1,110 करोड़’ लागत की इस परियोजना पर अब तक ‘रूपये 160 करोड़’ व्यय किए जा चुके हैं। पार्क में ‘4 लाख वर्गफुट वयरहाउसिंग स्पेस’ का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा ‘150 कमरों वाले होटल’ का निर्माण भी किया जा रहा है। पार्क में वेयरहाउसिंग संचालन अगले माह से प्रारंभ होने की संभावना है।
यह परियोजना सड़क एवं रेल दोनों माध्यमों से जुड़ी होगी, जिससे माल परिवहन की लागत एवं समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। पार्क में ’25 एकड़ क्षेत्र वाणिज्यिक गतिविधियों’ के लिए तथा ’25 एकड़ क्षेत्र कस्टम बाउंड इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं’ के लिए आरक्षित किया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों एवं बंदरगाहों तक तेज और किफायती पहुंच उपलब्ध कराने वाला यह पार्क क्षेत्र के उद्योगों को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस परियोजना से लगभग ‘10,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार’ सृजित होने की संभावना है।

तस्वीरों में खबर5 फोटो


इसी प्रकार, माचल (इंदौर) में ‘Xsio Logistics Park’ द्वारा लगभग ‘22.3 हेक्टेयर’ क्षेत्र में ‘रूपये 600 करोड़’ के निवेश से आधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना में अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग, स्मार्ट इन्वेंट्री प्रबंधन, कोल्ड चेन, ट्रांसपोर्टेशन सपोर्ट, ट्रक टर्मिनल तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना से लगभग ‘4,000 रोजगार’ सृजित होने का अनुमान है तथा यह इंदौर क्षेत्र में ई-कॉमर्स, विनिर्माण एवं वितरण गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
पीथमपुर सेक्टर-7 में ‘कामाख्या लॉजिस्टिक्स पार्क’ भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें लगभग ’20 एकड़’ क्षेत्र में ‘रूपये 127 करोड़’ का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को आधुनिक वेअरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स सुविधाएं उपलब्ध कराएगी तथा लगभग ‘200 लोगों को रोजगार’ प्रदान करेगी। परियोजना से पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह पार्क भी शीघ्र ऑपरेशनल होने जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, ‘Gateway Distriparks’ द्वारा पीथमपुर क्षेत्र में लगभग ’30 एकड़ निजी भूमि’ का अधिग्रहण कर ‘रूपये 200 करोड़ का निवेश एवं ‘450 लोगों को रोजगार’ प्रस्तावित है, उनके द्वारा एक बड़े लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यह निवेश क्षेत्र में निजी क्षेत्र की बढ़ती रुचि का प्रमाण है। प्रस्तावित परियोजना के विकसित होने से वेयरहाउसिंग, कंटेनर हँडलिंग, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन तथा वेल्यू एडेड लॉजिस्टिक्स सेवाओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इन सभी परियोजनाओं को मिलाकर पश्चिमी इंदौर एवं पीथमपुर क्षेत्र में ‘रूपये 2,000 करोड़ से अधिक का प्रत्यक्ष निवेश’ आकार ले रहा है, जबकि आने वाले वर्षों में इससे जुड़े सहायक निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के माध्यम से यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की संभावना है। इन परियोजनाओं से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से ‘14,650 से अधिक रोजगार अवसर’ सृजित होंगे। साथ ही ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, होटल, रिटेल एवं अन्य सहायक सेवाओं में भी व्यापक आर्थिक गतिविधियां विकसित होंगी।
इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरीडोर के विकसित हो जाने से लॉजिस्टिक के साथ-साथ वाणिज्यिक गतिविधियों हेतु भी भूमि उपलब्ध होगी एवं इससे क्षेत्र का सेवा क्षेत्र में सर्वांगिक विकास होगा, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी, रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश के युवा को प्रदेश में रोजगार मिलेगा।
पीथमपुर पहले से ही ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल एवं विनिर्माण क्षेत्र का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम क्षेत्र की औद्योगिक इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा तथा उद्योगों को कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन के लिए बेहतर एवं कम लागत वाले विकल्प उपलब्ध कराएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के अनुरूप मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स केंद्र बनाने की दिशा में इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र की ये परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं से न केवल बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजित होगा, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता, निर्यात क्षमता तथा राष्ट्रीय सप्लाई चेन में मध्य प्रदेश की भागीदारी को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स हब आने वाले वर्षों में पश्चिमी इंदौर को देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं वितरण केंद्रों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 10 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 15 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 16 दिन पहले
एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेविकसित भारत संकल्प यात्राIndoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 19 दिन पहले
↑