देश की बात, आपके शहर से
इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने हजारों युवाओं को बनाया साइबर सुरक्षा का प्रहरी, जागरूकता रथ को किया रवाना साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

Abhishek Raghuvanshi25 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने हजारों युवाओं को बनाया साइबर सुरक्षा का प्रहरी, जागरूकता रथ को किया रवाना

साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। बंसल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कॉलेज स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी, बैंकिंग फ्रॉड तथा ओटीपी फ्रॉड जैसे अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है और प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं जिम्मेदार रहना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक युवा साइबर सुरक्षा का संदेश अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाए तो साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकांत चौधरी ने साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को “साइबर वॉरियर” बनकर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

तस्वीरों में खबर2 फोटो


उप पुलिस अधीक्षक श्री नितिन सिंह ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, जिम्मेदार नागरिक कर्तव्यों तथा साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधान किया तथा सभी प्रतिभागियों ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने साइबर एवं यातायात जागरूकता के लिए तैयार विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर महू क्षेत्र के लिए रवाना किया। यह रथ महू एवं आसपास के क्षेत्रों में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराधों तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करेगा। साथ ही नागरिकों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।
पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा के निर्देशन में थाना सांवेर, देपालपुर, गौतमपुरा, सिमरोल, खोड़ैल, बड़गोंदा, मानपुर, बेटमा एवं हातोद सहित इंदौर ग्रामीण जिले के सभी थाना क्षेत्रों में “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, त्वरित शिकायत और डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के प्रेरणादायी उद्बोधन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। “सजग नागरिक–सुरक्षित साइबर स्पेस” और “सावधानी ही सुरक्षा है” के संदेश के साथ इंदौर ग्रामीण पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” अभियान जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 2 घंटे पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 2 दिन पहले
ड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 16 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
↑