देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में “एम.एस.एम.ई. इकाईयों को मिलेगा प्रोत्साहन”
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

इंदौर में “एम.एस.एम.ई. इकाईयों को मिलेगा प्रोत्साहन”

जिले के मोहना औद्योगिक क्षेत्र में 34 भूखंड आवंटित ₹ 127 करोड़ के निवेश एवं 1,631 रोजगार के अवसर सृजित होंगे मोहना में कुल निवेश ₹ 2017 करोड़ एवं रोजगार 8172 के पार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन एवं एम.पी. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) द्वारा औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

Abhishek Raghuvanshi24 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जिले के मोहना औद्योगिक क्षेत्र में 34 भूखंड आवंटित ₹ 127 करोड़ के निवेश एवं 1,631 रोजगार के अवसर सृजित होंगे

मोहना में कुल निवेश ₹ 2017 करोड़ एवं रोजगार 8172 के पार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन एवं एम.पी. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) द्वारा औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में मोहना औद्योगिक क्षेत्र में अभिरुचि अभिव्यक्ति (EOI) प्रस्तुत करने वाली सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों को 34 औद्योगिक भूखंड ऑनलाईन आवंटित किए गए हैं। इन इकाइयों द्वारा लगभग ₹ 127 करोड़ का निवेश किया जाएगा तथा लगभग 1,631 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होने का अनुमान है।
इंदौर जिले में मोहना औद्योगिक क्षेत्र बड़े उद्योगों एवं एम.एस.एम.ई. इकाइयों के संतुलित औद्योगिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व में 15 बड़े उद्योगों को 92.48 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जिनके द्वारा ₹ 1890 करोड़ के निवेश एवं 6541 रोजगार का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं, यह वृहद एवं एम.एस. एम.ई. इकाईयाँ मिलकर फार्मा, पैकेजिंग, इंजीनियरिंग, हाईजिन प्रोडक्ट, फूड प्रोसेसिंग, वायर इत्यादि सेक्टर का एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित कर रही है।
लगभग 147 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित मोहना औद्योगिक क्षेत्र इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है साथ ही यह औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-7, लॉजिस्टिक हब मोहना के साथ-साथ इंदौर शहर से सुगम संपर्क के कारण निवेशकों के लिए अत्यंत आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित हो रहा है।
मोहना का विकास अपने आप में एक नवीन पहल थी, जिसमें पहले औद्योगिक इकाईयों को भूमि आवंटित की गई एवं उनकी सुविधा एवं मांग अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में अधोसंरचनाओं का विकास किया गया। इस औद्योगिक क्षेत्र के दोनों भाग वृहद क्षेत्र एवं एम. एस.एम.ई. क्षेत्र के विकास पर कुल ₹ 67 करोड़ का व्यय किया गया।
एम.पी.आई.डी.सी. द्वारा बताया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र में कुछ भूखंड अभी भी उपलब्ध हैं। इच्छुक उद्यमी MP Tenders पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है।
मुख्यमंत्रीजी डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल वातावरण विकसित करने तथा बड़े एवं एम.एस.एम.ई. उद्योगों के समन्वित विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 6 घंटे पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 घंटे पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 16 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
↑