राष्ट्रीय हित की परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करें
एमपी ट्रांसको की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने दिए निर्देश मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में क्रियान्वित राष्ट्रीय महत्व एवं राष्ट्रीय हित से जुड़ी सभी पारेषण परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा से पूर्व तथा उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए।
एमपी ट्रांसको की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने दिए निर्देश
मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में क्रियान्वित राष्ट्रीय महत्व एवं राष्ट्रीय हित से जुड़ी सभी पारेषण परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा से पूर्व तथा उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 सहित प्रदेश में संचालित सभी पारेषण विस्तार एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि परियोजनाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सकें।
मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभागाध्यक्षों एवं मुख्यालय व फील्ड के अधीक्षण अभियंताओं को संबोधित करते हुए प्रबंध संचालक ने कहा कि मानसून के दौरान संभावित अतिवृष्टि एवं प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए राज्यभर में फैले 43 हजार सर्किट किलोमीटर से अधिक के ट्रांसमिशन नेटवर्क तथा 417 एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सबस्टेशनों के सुचारु संचालन एवं निर्बाध विद्युत पारेषण के लिए क्विक रिस्पांस टीमों को पूर्ण तत्परता की स्थिति में रखा जाए।
डिफॉल्टर वेंडर्स एवं ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रबंध संचालक ने निर्देश दिए कि वेंडर्स एवं ठेकेदारों के वैध और स्वीकृत बिलों का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। भुगतान में अनावश्यक विलंब के लिए उत्तरदायी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं सहित अन्य के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब या बाधा उत्पन्न करने वाले वेंडर्स एवं ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
साइबर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
बैठक में भारत सरकार द्वारा पावर सेक्टर के लिए निर्धारित साइबर सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुरूप कंपनी में किए जा रहे साइबर सुरक्षा उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यालय एवं फील्ड इकाइयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में ट्रांसमिशन लाइनों की स्थिति, ट्रिपिंग की घटनाएं, सबस्टेशनों के रखरखाव कार्य, ट्रांसफॉर्मरों एवं पारेषण लाइनों पर लोडिंग सहित विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन विषयों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यस्थलों एवं वाहनों के उपयोग के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
आरडीएसएस अंतर्गत 152 फीडर बे कार्यों की प्रगति की समीक्षा
प्रबंध संचालक ने पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत एमपी ट्रांसको के विभिन्न सबस्टेशनों में निर्माणाधीन 33 केवी के 152 फीडर बे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभागीय क्रय प्रक्रियाओं में जेम पोर्टल के अधिकतम उपयोग, ई-ऑफिस प्रणाली के विस्तार तथा विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
एमपी ट्रांसको की परंपरा के अनुरूप बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत तथा समापन राष्ट्रीय गान के सामूहिक गायन के साथ किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 6 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले

