पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये :- केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री आठवले
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले ने रेसीडेंसी कोठी इंदौर पर पत्रकारों से की चर्चा केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की
केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले ने रेसीडेंसी कोठी इंदौर पर पत्रकारों से की चर्चा
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है। बीते 12 वर्षों में भारत भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी मुक्त और मेक इन इंडिया के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत आज चौथे क्रम पर है। श्री आठवले मंगलवार को रेसीडेंसी कोठी इंदौर पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
श्री आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने कई बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, इससे भारत के वर्ष 2047 में विकसित भारत के सपने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं और चार करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिले हैं। साथ ही 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय निर्माण से नारी का सम्मान बढ़ा। श्री आठवले ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 60 करोड़ लोग आयुष्मान स्वास्थ्य भारत योजना से लाभान्वित हुए हैं। तीन करोड़ लखपति दीदी बनने से नारी सशक्तिकरण सार्थक हुआ है। स्वरोजगार की दिशा में 57 करोड़ मुद्रा लोन से इस क्षेत्र में क्रांति आयी है।
श्री आठवले ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने 97 लाख करोड़ का रिकार्ड निर्यात किया है। 38 हजार 400 करोड़ का रक्षा उपकरणों का निर्यात कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। यूपीआई से ट्रांजेक्शन 12 हजार गुना हुआ। 314 लाख करोड़ का डिजिटल लेन-देन हुआ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज 81 करोड़ लोगों को नि:शुल्क अनाज का वितरण किया जा रहा है। जनधन योजना के तहत बैंकों में आमजन के 58 करोड़ खाते खोले गये। जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ लोगों को नल से जल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 11 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिये गये। इसके अलावा वन्दे मातरम जैसी विश्व स्तरीय ट्रेनों से कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिली है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि गरीब, युवा, नारी और किसानों के जीवन में बेहतरी आये। प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के तहत साढ़े 4 करोड़ खाते खोलकर उनका भविष्य सुरक्षित किया। उन्होंने आगे कहा कि बीते 12 वर्षों में आम मतदाता का लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ा है। मतदान के प्रतिशत में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इसी वर्ष पांच राज्यों में हुए चुनाव में मतदान रिकार्ड 96 प्रतिशत तक हुआ है। श्री आठवले ने कहा कि मतदान को अनिवार्य किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इंदौर से मेरा गहरा नाता है। इंदौर जिले में स्थित महू में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म स्थली है। मेरे लिये यह एक तीर्थ है। मैं यहां दर्शन के लिये आता हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस बार की जनगणना में समाज को सभी जातियों की जानकारी प्राप्त होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले

