देश की बात, आपके शहर से
फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर इंदौर प्रशासन सख्त, 13 से अधिक संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए किया गया सील
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर इंदौर प्रशासन सख्त, 13 से अधिक संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए किया गया सील

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा सोमवार को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में तथा लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद इंदौर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

Abhishek Raghuvanshi24 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा सोमवार को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में तथा लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद इंदौर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर के कोचिंग सेंटरों, रेस्टोरेंट्स और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी नियमों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में भंवरकुआं और गीता भवन क्षेत्र में एक ही दिन में 13 से अधिक संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया।
प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले भंवरकुआं स्थित कैटेलाइजर कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। यहां फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान आग से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण नहीं मिले और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इसके पश्चात एसडीएम श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में टीम रेज़ोनेंस कोचिंग सेंटर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि संस्थान को करीब तीन माह पूर्व नोटिस जारी कर खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी सुधार नहीं किया गया। फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर विभागीय कार्रवाई की गई। कार्रवाई का दायरा केवल कोचिंग संस्थानों तक सीमित नहीं रहा। फायर सेफ्टी विभाग की टीम माखनवाला रसोई रेस्टोरेंट भी पहुंची, जहां फायर ऑडिट नहीं कराया गया था। नोटिस के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान जलती भट्टी के समीप बड़ी मात्रा में कोयला रखा मिला, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। टीम ने मौके पर अनियमितताओं का परीक्षण कर कार्रवाई की।


इसी तरह रामानुजन कोचिंग सेंटर पर भी कार्रवाई की गई। जहां नोटिस के बावजूद सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे। प्रशासन ने संस्थान को सील कर दिया। इसी दौरान बेसमेंट में संचालित एक अवैध ऑटो सेंटर को भी बंद कराया गया। इसके बाद मेडिकोज करियर इंस्टीट्यूट की जांच में भवन जर्जर हालत में पाया गया तथा वहां भी फायर सेफ्टी उपकरण अनुपस्थित मिले। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए संस्थान को सील कर दिया गया। श्री धनगर ने बताया कि भंवरकुआं और गीता भवन क्षेत्र में पूरे दिन चली इस कार्रवाई के दौरान 13 से अधिक संस्थानों की जांच की गई और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उन्हें सील किया गया। उन्होंने कहा कि लखनऊ की त्रासदी के बाद इंदौर में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया कि शासन के आदेशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार बड़े भवनों, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है। अब तक 70 से अधिक भवनों को फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने पर सील किया जा चुका है। कलेक्टर श्री वर्मा ने भवन संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे मानकों के अनुरूप फायर सेफ्टी व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

तस्वीरों में खबर7 फोटो


एसडीएम श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में जूनी इंदौर क्षेत्र में विभिन्न कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी संसाधनों की सघन जांच की गई। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व अधिकारियों, फायर सेफ्टी ऑफिसर एवं नगर निगम इंदौर के संयुक्त दल द्वारा की गई। इस अभियान में तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया तथा श्री कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार श्री अशोक परमार, भवन अधिकारी श्री अंकेश बिरथरे, श्री शैलेंद्र मिश्रा तथा श्री राहुल रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी के आवश्यक संसाधन एवं सुरक्षा मानकों का पालन अधूरा पाया गया। इस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नालंदा परिसर, स्टडी आईएएस, माईंड कोचिंग क्लासेस, उड़ान करियर इंस्टीट्यूट, अड्डा, विनायक, स्टडी आईक्यू, इंस्पायर लाइब्रेरी, ईरा लाइब्रेरी, गुरुकुल क्लासेस, श्री जी लाइब्रेरी, सारथी लाइब्रेरी, केटेलाइजर कोचिंग संस्थान, नुकलियम कोचिंग संस्थान, रामानुजन कोचिंग संस्थान, आयाम कोचिंग संस्थान, मक्खन वाला होटल, इकरथ कोचिंग संस्थान सहित अन्य परिसरों में कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान कुल 13 भवनों को सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने के कारण सील किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फायर सेफ्टी नियमों का पालन सुनिश्चित करना जनहित एवं जनसुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 घंटे पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 13 घंटे पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 16 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
↑