जल गंगा संवर्धन अभियान
गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान का वैज्ञानिक मूल्यांकन होगा जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू क्षेत्र के 50 कुँओं के जलस्तर का मानसून पूर्व सर्वे प्रारंभ कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में संचालित गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों के प्रभाव का वैज्ञानिक मूल्यांकन करने के उद्देश्य से गंभीर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में स्थित लगभग 50 चयनित कुँओं के जलस्तर का पूर्व मानसून सर्वेक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।
गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान का वैज्ञानिक मूल्यांकन होगा
जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू क्षेत्र के 50 कुँओं के जलस्तर का मानसून पूर्व सर्वे प्रारंभ
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में संचालित गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों के प्रभाव का वैज्ञानिक मूल्यांकन करने के उद्देश्य से गंभीर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में स्थित लगभग 50 चयनित कुँओं के जलस्तर का पूर्व मानसून सर्वेक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के नेतृत्व में गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान केवल जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिणामों का वैज्ञानिक मूल्यांकन कर भविष्य की रणनीति तैयार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। जनपद पंचायत महू इस अभियान को जनभागीदारी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वाटरशेड टीम द्वारा इन चयनित कुँओं का वर्तमान जलस्तर मापा एवं अभिलेखित किया जाएगा। आगामी वर्ष पूर्व मानसून अवधि में इन्हीं कुँओं का पुनः जलस्तर मापकर तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। इससे गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत किए गए नाला ट्रेंचिंग, कंटीन्यूअस कंटूर ट्रेंच (CCT), लूज़ बोल्डर चेक डैम, वृक्षारोपण एवं अन्य जल संरक्षण कार्यों का भू-जल स्तर पर पड़ने वाला वास्तविक प्रभाव वैज्ञानिक रूप से आंका जा सकेगा। सर्वेक्षण का उद्देश्य गंभीर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भू-जल स्तर में होने वाले परिवर्तन का प्रमाण आधारित अध्ययन करना है, ताकि आगामी वर्षों में अभियान की सफलता का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन किया जा सके। इस अध्ययन से प्राप्त आंकड़े भविष्य की जल संरक्षण योजनाओं के निर्माण एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जनपद पंचायत महू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरीराज दुबे ने वाटरशेड टीम को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक चयनित कुएँ का जलस्तर, भौगोलिक स्थिति (जीपीएस लोकेशन), फोटोग्राफ एवं अन्य आवश्यक विवरण वैज्ञानिक पद्धति से संकलित कर सुरक्षित रखा जाए, जिससे आगामी वर्षों में सटीक तुलनात्मक विश्लेषण किया जा सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
