जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्याएं, जरूरतमंदों को मिली राहत
राजस्व न्यायालय के आदेश का अमल नहीं करने पर पटवारी को किया गया निलंबित कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
राजस्व न्यायालय के आदेश का अमल नहीं करने पर पटवारी को किया गया निलंबित
कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, भरण-पोषण, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद एवं अन्य विभागों से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और आपातकालीन विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान कई जरूरतमंद नागरिक गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सहायता की मांग लेकर पहुंचे। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर श्री वर्मा ने ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।
जनसुनवाई में भरण-पोषण से जुड़े कई प्रकरण भी सामने आए, जिनमें पारिवारिक विवाद, गुजारा भत्ता और घरेलू समस्याओं से संबंधित आवेदन शामिल थे। इसके साथ ही राजस्व संबंधी मामलों में नामांतरण, सीमांकन, अतिक्रमण, भूमि विवाद तथा लंबित आदेशों के पालन से जुड़े प्रकरण भी प्रस्तुत किए गए। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों में विवाद, सुरक्षा और अन्य मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई के दौरान एक गंभीर शिकायत सामने आई, जिसमें राजस्व न्यायालयीन आदेश के पालन में एक पटवारी द्वारा बेवजह की देरी तथा अवांछित मांग किए जाने का आरोप लगाया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। आदेश जारी होने के बावजूद दो माह तक उसका पालन नहीं किया जाना प्रशासनिक लापरवाही और गंभीर अनियमितता माना। इस पर संबंधित क्षेत्र बिचौली हप्सी में पदस्थ पटवारी अनुशील जोसेफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही विभागीय जांच करने के आदेश भी जारी किए गए। इसके अलावा आवेदक के लंबित आदेश का पालन आज ही सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शासन के आदेशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की लगातार समीक्षा की जा रही है और जिन मामलों में अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 12 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 दिन पहले





