डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा मध्यप्रदेश

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने टीवी प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्य प्रदेश डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में अपने ही रिकॉर्ड तोड़कर देश में सबसे आगे है।
मप्र सभी राज्यों में उन्नत है , नई-नई परियोजनाओं से निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मध्यप्रदेश ने ग्रीन एनर्जी अर्थात हरित ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास रच रहा है। लगभग 950 मेगावाट सौर क्षमता देश को समर्पित हुई है। सबसे बड़ी बात देश की न्यूनतम दर वाली सोलर के साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना के लिए पीपीए पर भी हस्ताक्षर हुए हैं।
मध्यप्रदेश ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 500 मेगावाट नीमच सौर परियोजना और 450 मेगावाट शाजापुर सौर परियोजना का लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुरैना सोलर के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए बिजली खरीदने के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए।
नीमच और शाजापुर सौर परियोजनाओं के लोकार्पण तथा मुरैना सोलर और बी ई एस एस परियोजना के पीपीए हस्ताक्षर हुए हैं।
