इंदौर में ई रिक्शा ने बुजुर्ग को मारी टक्कर,मौत:चाय देकर दुकान पर जा रहे थे , CCTV में कैद हुई घटना
इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ई-रिक्शा चालक ओवरटेक करने के प्रयास में बुजुर्ग को टक्कर मारकर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपी चालक और ई-रिक्शा की तलाश कर रही है।
पंढरीनाथ थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र ईश्वर दास (68), निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई है। वे पंढरीनाथ क्षेत्र में चाय की होटल संचालित करते थे। घटना के समय वह चाय देकर वापस लौट रहे थे, तभी तेज गति से आए ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ई-रिक्शा चालक आगे चल रहे एक अन्य रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पर जा रहे राजकुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल राजकुमार को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 10 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 15 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 16 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 19 दिन पहले