देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

नावालिग बालिका का रेप कर जघन्य हत्या करने वाले 25 हजार रूपये के इनामी आरोपी को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पकड़े गये आरोपी को जिला फहेतगढ़ साहिब(पंजाब) में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 07 वर्ष तथा पटियाला जेल में साढ़े तीन वर्ष एवं आगरा जेल में दो वर्ष के कारावास की सजा भी हुई थी। ग्वालियर। 13.07.2022।

Abhishek Raghuvanshi14 जुलाई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पकड़े गये आरोपी को जिला फहेतगढ़ साहिब(पंजाब) में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 07 वर्ष तथा पटियाला जेल में साढ़े तीन वर्ष एवं आगरा जेल में दो वर्ष के कारावास की सजा भी हुई थी।

ग्वालियर। 13.07.2022। थाना हजीरा क्षेत्रान्तर्गत 9 वर्षीय बालिका की रेप कर जघन्य हत्या करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित करते हुए आरोपी को अतिशीघ्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे,भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना बल एवं क्राईम ब्रांच की पृथक-पृथक टीमें बनाकर नावालिग बालिका की रेप कर हत्या करने वाले फरार दुर्दांत आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना हजीरा एवं क्राइम ब्रांच की टीमों द्वारा उक्त फरार आरोपी को पकड़ने हेतु दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर जिले की सरहद से लगने वाले जिलों में उसके छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिस दी गई। उक्त आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस टीमें पंजाब भी गई जहां पर पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी के विरूद्व थाना खमानो जिला फहेतगढ़ साहिब(पंजाब) में अप0क्र0 19/2009 धारा 15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व हुआ था जिसमें उक्त आरोपी 07 वर्ष नाभा जेल में बंद रहा, उसके पूर्व वर्ष 2001 में पंजाब की पटियाला जेल में एडीपीएस के मामले में साढे़ तीन साल जेल में रहा था। इसके साथ ही एनडीपीएस के एक अन्य मामले में उक्त आरोपी आगरा जेल में भी 2 वर्ष की सजा काट चुका है। आज दिनांक 13.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त रेप व हत्या के दुर्दांत आरोपी को थाना हजीरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 27.06.2022 को फरियादी द्वारा थाना हजीरा आकर रिपोर्ट की गई थी कि दिनांक 26.06.2022 के दोपहर मेरा बेटा व 9 वर्ष की बेटी घर के पास स्थित मंदिर में खेल रहे थे। तभी मेरे बेटे ने घर आकर बताया कि मेरे मामा मेरी बेटी को आईसक्रीम खिलाने के लिये साथ ले गये हैं। काफी देर तक बेटी के वापस न आने पर जब मैंने अपने मामा के घर जाकर उनसे बेटी के संबंध में पूछा तो उन्होने बताया कि वह तो आईसक्रीम खिलाकर बेटी को छोड़ गये थे। तब मैने मामा से कहा कि मैं पुलिस में रिपोर्ट लिखाने जा रहा हॅू, उसके बाद फरियादी ने थाना हजीरा पर सूचना दी जिस पर से थाना हजीरा में अप0क्र0 310/2022 धारा 363 भादवि का प्रकरण अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व कायम कर विवेचना में लिया जाकर अपह्त बच्ची की तलाश की गई। दौराने जांच आसपास के क्षेत्रों में लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज की जांच करने पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि बच्ची को ले जाने वाला व्यक्ति फरियादी का मामा है, जब पुलिस द्वारा फरियादी के मामा की तलाश की गई तो वह घर से फरार हो गया। दिनांक 28.06.2022 को सुबह पुलिस को सर्चिंग के दौरान रेल्वे ट्रेक के पास झाड़ियों में एक नावालिग बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा उक्त शव की शिनाख्त कराई गई जो थाना हजीरा क्षेत्र से दो दिन पहले अपह्त हुई 9 साल की बच्ची का निकला। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों एवं फारेंसिक टीम द्वारा किया गया। पुलिस द्वारा बच्ची के शव का पीएम कराने पर ज्ञात हुआ कि उसकी हत्या से पूर्व उसके साथ रेप भी किया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा फरियादी के मामा के खिलाफ अपह्रण, रेप, हत्या व पॉक्सोे एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी की तलाश की गई।

सराहनीय भूमिकाः उक्त जघन्य हत्या व रेप के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक मनीष धाकड़, थाना हजीरा टीम- उप निरीक्षक नरेन्द्र छिकारा, सउनि राजवीर माबई, रामेन्द्र सेंगर, आरक्षक अरूण लोधी, संदीप जाट, हेमंत चौरसिया, रूपकिशोर शर्मा, लबकुश यादव, गिरर्जाशंकर मुदगल, भागीरथ, थाना महाराजपुरा के आरक्षक कुलदीप तोमर, विजय बघेल, राहुल दुबे थाना क्राईम ब्रांच- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, आरक्षक आशीष शर्मा, गौरव आर्य की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 मिनट पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 23 मिनट पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 5 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 5 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
इंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
↑