ग्वालियर पुलिस ने पचास लाख रूपये की धोखाधड़ी कर फरार हुए पांच हजार रूपये के ईनामी बदमाश को मुम्बई से किया गिरफ्तार
? क्राईम ब्रांच, थाना मुरार एवं विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही? ग्वालियर। 13.07.2022।

? क्राईम ब्रांच, थाना मुरार एवं विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही?
ग्वालियर। 13.07.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर जिले में फरारी ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार के वर्ष 2016 के 420 भादवि के प्रकरण में फरार इनामी आरोपी अपनी पत्नि के साथ खारगर नवी मुम्बई निवासरत् होकर फरारी काट रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कराते हुये कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) से समन्वय स्थापित करते हुये क्राइम ब्रांच व थाना मुरार एवं विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने हेतु खारगर नवी मुम्बई भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच, थाना मुरार एवं थाना विश्वविद्यालय पुलिस की सयुंक्त टीम फरार आरोपी को पकड़ने हेतु खारगर नवी मुम्बई पहुंची, पुलिस टीम द्वारा खारगर नवी मुम्बई में किराये से रह रहे पांच हजार रूपये के ईनामी फरारी बदमाश को मौके से पकड़ लिया गया। पकडे़ गये ईनामी बदमाश से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के डर से नवी मुम्बई में फरारी काट रहा था। उक्त प्रकरण में पकड़े गये इनामी बदमाश की पत्नि की गिरफ्तारी पर भी पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है, जो मौके पर नहीं मिली। पुलिस टीम द्वारा उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पकड़ा गया इनामी बदमाश थाना मुरार के एक अन्य प्रकरण क्रमांक 676/13 धारा 420,406 भादवि में फरियादी कमल किशोर पाठक व अन्य के साथ लगभग 60 लाख रूपये की ठगी करके वर्ष 2013 में सूरत भाग गया था, तब उसे मार्च 2014 में ग्वालियर पुलिस द्वारा सूरत से पकड़ कर ग्वालियर लाया गया था। उक्त फरार आरोपी व उसकी पत्नि की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 5-5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम के द्वारा उक्त इनामी फरारी बदमाश को थाना मुरार के अप.क्र. 51/2016 धारा 420, 34 भादवि. के प्रकरण में विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर उससे प्रकरण मे फरार उसकी पत्नि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी अतिसुन्दर सिंह नि० सीपी कॉलोनी मुरार जिला ग्वालियर ने मकान विक्रय का अनुबंध कर पचास लाख रूपये हड़पने संबंधी एक शिकायती आवेदन पत्र उक्त इनामी बदमाश व उसकी पत्नि के खिलाफ दिया था, जिसमें फरियादी द्वारा बताया गया था कि उक्त इनामी बदमाश के स्वामित्व एवं आधिपत्य का एक पैत्रक भवन आजाद नगर, मुरार में है। उक्त आरोपी द्वारा फरियादी को अपने व्यवसाय में रूपयों की आवश्यकता होना बताते हुए पैत्रक भवन के 1/4 हिस्से को पचास लाख रूपये में विक्रय करने का अनुबंध किया था जिस पर आवेदक से उक्त आरोपी द्वारा 4 किस्तों में पचास लाख रूपये की राशि प्राप्त कर ली थी और उसके द्वारा उपरोक्त भवन के अपने हिस्से का विक्रय पत्र आवेदक के हित में संपादित न कर पचास लाख रूपये की राशि लेकर फरार हो गया। फरार हो गये है तथा उनका कोई पता नहीं चल रहा है। आवेदक के शिकायती आवेदन पत्र पर से थाना मुरार पुलिस द्वारा उक्त आरोपी व उसकी पत्नि के खिलाफ अप.क्र. 51/2016 धारा 420, 34 भादवि. का प्रकरण पंजीवद्व कर विवेचना में लिया गया था।
सराहनीय भूमिकाः उक्त फरारी ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरीक्षक संतोष मिश्रा, सउनि दिनेश तोमर, प्र.आर. मनोज एस, आरक्षक विकास सिंह, योगेन्द्र सिंह तोमर, देवबृत सिंह, पवन झा, महिला आर. राखी गोयल की सराहनीय भूमिका रही।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 मिनट पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 23 मिनट पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 5 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 5 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले