इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में छात्र से चेन लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पूरे मामले में एक और आरोपी की एमआईजी पुलिस तलाश कर रही है।
मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है जहां भवर कुआं क्षेत्र में रहने वाले छात्र अक्ष यादव अपने घर की ओर जा रहे थे उसी दौरान एक्टिवा सवार तीन बदमाशों द्वारा अक्ष को रोका गया और उसकी तलाशी ली इसी दौरान गले में पहनी सोने की चेन लूट कर फरार हो गए छात्र अक्ष यादव ने घटना की जानकारी थाने पहुंच कर दी घटनास्थल पर पुलिस पहुंची जहां से उनको एक आरोपी का गिरा हुआ मोबाइल मिल गया जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक अंकित और शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसे पुलिस ने लूटी हुई चेन बरामद कर ली है शुभम और अंकित के पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है पूरे मामले में एक अन्य आरोपी भी है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी जिसमें अन्य वारदातों के मामले में भी खुलासा होने की संभावना है।
