इंदौर में एक मकान मालिक ने 50 हजार रुपए चोरी के शक मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर किराएदार को बंधक बनाया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी घटना के बाद घायल किराएदार युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया वहीं मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहां आजाद नगर इलाके में रहने वाले 22 वर्षीय युवक पिछले कई सालों से निज़ाम खान के घर मे किराए से रहता है जहां मकान मालिक के वहां हुई 50 हजार रुपये की चोरी की आशंका में युवक को बहला-फुसलाकर निजाम अपने साले सद्दाम के घर ले गया और फिर उसे बंधक बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई की थी जहां फरियादी युवक के गुप्तांग में पेट्रोल डालने की बात भी सामने आए हैं जिसके बाद पीड़ित किस ने थाने पर शिकायत की थी मामले में शिकायत पर से कार्यवाही करते हुए गंभीर धाराओं में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया और तत्काल चार आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है जिसमें निजाम खान सद्दाम सलमान और आदिल द्वारा बेरहमी से क्रूरता पूर्वक मार पिटाई की थी इस मामले के बाद हालांकि कई संगठन सामने आए थे हिंदू जागरण मंच के लोग उप पुलिस कमिश्नर कार्यालय भी पहुंचे थे जहां कार्यवाही की मांग की गई हालांकि पुलिस पूरे मामले में पूर्व में ही पूरी कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है।
