MP COVID-19 Update: इंदौर में कोरोना के 12 नये मरीज़ मिले, आंकड़ा 98 पर पहुंचा
इंदौर. मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां कोरोना के 12 और नये मरीज़ मिले हैं.
इंदौर. मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां कोरोना के 12 और नये मरीज़ मिले हैं. रात 12 बजे के बाद एमजीएम कॉलेज की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. इसे मिलाकर इंदौर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 75 और मध्य प्रदेश में 98 हो गयी है.इंदौर में 1 अप्रैल को भी कोरोना के नये मरीज़ मिले हैं. सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आधी रात 12 बजे महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज कोरोना का हेल्थ बुलेटिन जारी करता है. इसमें 12 नये मरीज़ मिलने की पुष्टि की गयी है. इन मरीज़ों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं हैं. इन्हें मिलाकर अब इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हो गयी है और मध्य प्रदेश में यह संख्या 98 तक पहुंच गई है. इंदौर में कुल 5 मरीज़ों की मौत हो चुकी है. इनमें से 2 मरीज़ उज्जैन के रहने वाले थे, जिनकी इंदौर में इलाज के दौरान मौत हुई.महिला डॉक्टर के परिवार में फैला कोरोना
इस बीच एमवाय अस्पताल की जिस महिला डॉक्टर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसके संपर्क में आए 13 डॉक्टरों को भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है. ये महिला डॉक्टर एमवाय अस्पताल की प्रसूति विभाग में पीजी की स्टूडेंट और झांसी की रहने वाली हैं. महिला डॉक्टर के झांसी में रह रहे उनके पति और परिवार के 3 सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. डॉक्टर 17 से 25 मार्च के बीच लखनऊ गयी थीं. आशंका है कि उसी दौरान वो कोरोना संक्रमण की शिकार हुईं. ये महिला जूनियर डॉक्टर तीन दिन से गर्भवती महिलाओं और नवजातों का इलाज कर रही थीं.इंदौर में सबसे ज्यादा 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा उज्जैन में 6 (2 की मौत), जबलपुर में 8, भोपाल में 4, ग्वालियर व शिवपुरी में 2-2 और खरगोन में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है.ग्वालियर से राहत भरी ख़बर
ग्वालियर से राहत भरी खबर ये मिली है कि बुधवार रात को आए 47 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. अब तक कुल 113 सैंपल भेजे गए, जिनमें से 88 की रिपोर्ट आ चुकी है. इनमें से सिर्फ 2 केस पॉज़िटिव मिले, बाकी 86 नेगेटिव आए हैं. 25 मरीज़ों की रिपोर्ट आना बाकी है. ग्वालियर में कुल 675 लोगों को होम क्वारेंटीन किया गया है.जबलपुर का कोरोना अपडेट
जबलपुर से भी अच्छी खबर मिली. यहां बुधवार को आयी ICMR की जांच रिपोर्ट में सभी 17 केस निगेटिव आए हैं. शहर में अब तक कुल 151 सैंपल्स की जांच की गयी है. इनमें से अभी तक 8 मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि हुई है.
भोपाल में हेल्प लाइन नंबर
भोपाल में नगर निगम ने सीनियर सिटीजन्स की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.ये नंबर हैं-
9406903101
9406903102
9406903103
इन नंबरों पर कॉल करने से मदद उपलब्ध रहेगी. SMS या मिस्ड कॉल और वॉटसअप कॉल करके भी ज़रूरतमंद लोग मदद मांग सकते हैं. नगर निगम ने रिलीफ फंड के लिए जनता से मदद मांगी है. WWW.BHOPALFIGHTCORONA.COM पर लॉग इन कर दान दिया जा सकता है.पूर्व सीएम कमलनाथ ने की तारीफ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने लॉकडाउन के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन पालन कर रहे लोगों का के जज्बे को सलाम किया है. उन्होंने ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभा रहे लोगों की ट्वीट के जरिए तारीफ की है. उन्होंने लिखा-संकट की इस घड़ी में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे प्रदेश के सभी डॉक्टर्स, स्वास्थ्य वर्कर्स, पुलिस प्रशासन, शासकीय अधिकारी और कर्मचारी और मीडिया के सम्मानीय साथियों के जज़्बे को मैं सलाम करता हूं.कन्या भोज न देने की अपील
चैत्र नवरात्रि का आज नौंवा दिन है. जबलपुर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो कन्या भोज इस बार ना कराएं.कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बरती जा रही सतर्कता के कारण लोग घर में ही पूजा करें.लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंज़ा
भोपाल में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है.बीते 24 घंटे में 41 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. 22 मार्च से 1 अप्रैल तक कुल 11 दिन में धारा 144, धारा 188, 269, 270 ipc एवं राष्ट्रीय आपदा अधिनियम की धारा 51 के तहत 240 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.(ब्यूरोज के इनपुट के साथ)

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले