इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश
देश में ये जगहें बनी हुई है हॉटस्पॉट इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है.
देश में ये जगहें बनी हुई है हॉटस्पॉट
इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है.
इंदौर (INDORE) के टाटपट्टी बाखल इलाके में बुधवार को डॉक्टर्स (Doctors) की टीम पर पथराव (Stone throwing) करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है. आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के ज़रिए की गयी है. बाकी फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गयी हैं.इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है. DIG हरि नारायण चारी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की वीडियो फ़ुटेज के माध्यम से पहचान की गयी. उनमें से मुख्य दोषी सहित 7 लोगों को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है. इनके ख़िलाफ़ शासकीय कार्य में बाधा सहित इंडियन पैनल कोड की धारा 186 , 188 और 353 के तहत FIR दर्ज की गई है. मिश्रा ने बताया कि दस आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा रही है.वीडियो से पहचानघटना के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ समाज के हर वर्ग में खासा आक्रोश था. आरोपियों का हंगामा और पथराव करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.पुलिस ने उसमें आरोपियों की पहचान कर करीब एक सैकड़ा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तेजी से तलाश शुरू की. गुरुवार सुबह सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है.घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन सख्त रुख अपनाये हुए था. पुलिस अधिकारियो ने प्राथमिक तौर पर महिला चिकित्स्क की फरियाद पर शाकीय कार्य में बाधा उतपन्न करने की धारा 353 के तहत प्रकरण दर्ज किया था. लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ आरोपियों के खिलाफ और भी कई गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती है.जानकारी के मुताबिक़ इलाके के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक भ्रामक संदेश भी वायरल किया था, जिसमे लिखा था कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी लोगों को ले जाएगी.इसी वजह से इलाके के लोग भड़क गए और हमला कर दिया. पुलिस ने भ्रामक मैसेज भेजने वाले शख्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.सोशल मीडिया पर नज़र
DIG मिश्रा ने बताया कि इंदौर में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है. सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी पुलिस के साइबर सेल की नज़र है. बुधवार को आज़ाद नगर क्षेत्र में एक वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन पर अफ़वाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है.बुधवार को हुआ था हमला
इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज़ की स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम पर बुधवार को इलाके के लोगों ने पथराव कर दिया था. क्षत्रिपुरा थाना इलाके के टाट पट्टी बाखल इलाके में ये टीम जांच के लिए गयी थी. टीम के पहुंचते ही लोगों ने उस पर पथराव और विरोध शुरू कर दिया. पूरे इलाके में उस दौरान जमकर हंगामा हुआ. तनाव को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था.एक मरीज़ की मौत हुई थी
टाट पट्टी बाखल वो इलाका है जहां हाल ही में एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी.उस मरीज़ के संपर्क में जो लोग भी आए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग के लिए गयी थी.लेकिन सहयोग करने के बजाए लोग विरोध करने पर आमादा हो गए. धीरे धीरे शुरू हुआ विरोध तेज़ होता गया और बात पथराव तक जा पहुंची.कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए इस इलाके को कैंटोमेंट घोषित किया गया था. सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेडिंग की गई थी.लेकिन गुस्साई भीड़ ने बेरिकेड भी तोड़ दिए थे.रानीपुरा में हुई थी अभद्रता
इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी. उक्त मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है. हालांकि अभद्रता करने वाले आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.ये भी पढ़ें-COVID-19 Update: इंदौर में दो और मरीज़ों की मौत, MP में आंकड़ा 8 तक पहुंचालॉक डाउन ने MP के दो डिप्टी कलेक्टर्स की शादी पर फिलहाल लगाया लॉक
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 2:29 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 8 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले