देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 50 बार पढ़ी गई

MP COVID-19 Update: इंदौर में कोरोना के 12 नये मरीज़ मिले, आंकड़ा 98 पर पहुंचा

इंदौर. मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां कोरोना के 12 और नये मरीज़ मिले हैं.

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर. मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां कोरोना के 12 और नये मरीज़ मिले हैं. रात 12 बजे के बाद एमजीएम कॉलेज की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. इसे मिलाकर इंदौर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 75 और मध्य प्रदेश में 98 हो गयी है.इंदौर में 1 अप्रैल को भी कोरोना के नये मरीज़ मिले हैं. सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आधी रात 12 बजे महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज कोरोना का हेल्थ बुलेटिन जारी करता है. इसमें 12 नये मरीज़ मिलने की पुष्टि की गयी है. इन मरीज़ों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं हैं. इन्हें मिलाकर अब इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हो गयी है और मध्य प्रदेश में यह संख्या 98 तक पहुंच गई है. इंदौर में कुल 5 मरीज़ों की मौत हो चुकी है. इनमें से 2 मरीज़ उज्जैन के रहने वाले थे, जिनकी इंदौर में इलाज के दौरान मौत हुई.महिला डॉक्टर के परिवार में फैला कोरोना
इस बीच एमवाय अस्पताल की जिस महिला डॉक्टर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसके संपर्क में आए 13 डॉक्टरों को भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है. ये महिला डॉक्टर एमवाय अस्पताल की प्रसूति विभाग में पीजी की स्टूडेंट और झांसी की रहने वाली हैं. महिला डॉक्टर के झांसी में रह रहे उनके पति और परिवार के 3 सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. डॉक्टर 17 से 25 मार्च के बीच लखनऊ गयी थीं. आशंका है कि उसी दौरान वो कोरोना संक्रमण की शिकार हुईं. ये महिला जूनियर डॉक्टर तीन दिन से गर्भवती महिलाओं और नवजातों का इलाज कर रही थीं.इंदौर में सबसे ज्यादा 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा उज्जैन में 6 (2 की मौत), जबलपुर में 8, भोपाल में 4, ग्वालियर व शिवपुरी में 2-2 और खरगोन में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है.ग्वालियर से राहत भरी ख़बर
ग्वालियर से राहत भरी खबर ये मिली है कि बुधवार रात को आए 47 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. अब तक कुल 113 सैंपल भेजे गए, जिनमें से 88 की रिपोर्ट आ चुकी है. इनमें से सिर्फ 2 केस पॉज़िटिव मिले, बाकी 86 नेगेटिव आए हैं. 25 मरीज़ों की रिपोर्ट आना बाकी है. ग्वालियर में कुल 675 लोगों को होम क्वारेंटीन किया गया है.जबलपुर का कोरोना अपडेट
जबलपुर से भी अच्छी खबर मिली. यहां बुधवार को आयी ICMR की जांच रिपोर्ट में सभी 17 केस निगेटिव आए हैं. शहर में अब तक कुल 151 सैंपल्स की जांच की गयी है. इनमें से अभी तक 8 मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि हुई है.
भोपाल में हेल्प लाइन नंबर
भोपाल में नगर निगम ने सीनियर सिटीजन्स की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.ये नंबर हैं-
9406903101
9406903102
9406903103
इन नंबरों पर कॉल करने से मदद उपलब्ध रहेगी. SMS या मिस्ड कॉल और वॉटसअप कॉल करके भी ज़रूरतमंद लोग मदद मांग सकते हैं. नगर निगम ने रिलीफ फंड के लिए जनता से मदद मांगी है. WWW.BHOPALFIGHTCORONA.COM पर लॉग इन कर दान दिया जा सकता है.पूर्व सीएम कमलनाथ ने की तारीफ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने लॉकडाउन के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन पालन कर रहे लोगों का के जज्बे को सलाम किया है. उन्होंने ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभा रहे लोगों की ट्वीट के जरिए तारीफ की है. उन्होंने लिखा-संकट की इस घड़ी में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे प्रदेश के सभी डॉक्टर्स, स्वास्थ्य वर्कर्स, पुलिस प्रशासन, शासकीय अधिकारी और कर्मचारी और मीडिया के सम्मानीय साथियों के जज़्बे को मैं सलाम करता हूं.कन्या भोज न देने की अपील
चैत्र नवरात्रि का आज नौंवा दिन है. जबलपुर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो कन्या भोज इस बार ना कराएं.कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बरती जा रही सतर्कता के कारण लोग घर में ही पूजा करें.लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंज़ा
भोपाल में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है.बीते 24 घंटे में 41 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. 22 मार्च से 1 अप्रैल तक कुल 11 दिन में धारा 144, धारा 188, 269, 270 ipc एवं राष्ट्रीय आपदा अधिनियम की धारा 51 के तहत 240 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.(ब्यूरोज के इनपुट के साथ)

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
↑