इंदौर: 7 दिन कंपलीट लॉकडाउन के बीच नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर सामान
7 दिन के कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर में नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन (कॉन्सेप्ट इमेज) इंदौर (Indore) संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए.
7 दिन के कंपलीट लॉकडाउन के बीच इंदौर में नगर निगम की गाड़ी पहुंचाएगी घर-घर राशन (कॉन्सेप्ट इमेज)
इंदौर (Indore) संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए.
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रशासन ने 7 दिन का कम्पलीट लॉकडाउन कर रखा है. लोग घर से बाहर सामान लेने के लिए ना निकलें, इसलिए प्रशासन ने कुछ राहत दी है. लोगों को अब घर बैठे-बैठे सारा सामान मिल जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने नगर निगम की कचरा गाड़ियों को लगाया है. ये गाड़ियां राशन का ऑर्डर लेंगी और किराना, राशन एवं दूध जैसा सामान घर तक पहुंचाएंगी. इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि कोई व्यक्ति घर से बाहर सामान लेने के लिए ना निकले. इसलिए सभी जरूरी चीजों की होम डिलीवरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि किसी भी दुकान पर भीड़ एकत्रित न हो, इसलिये प्रशासन होम डिलीवरी की सेवा शुरू कर रहा है. शुरुआत में ज्यादा मांग होने के कारण 1 से 2 दिन का समय लग सकता है. जबकि बाद में कुछ घंटों में ही सामान घर-घर पहुंचाया जा सकेगा.नगर निगम की कचरा गाड़ी लेंगी ऑर्डर
इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन और कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अति आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लोग घर में रहें ये सुनिश्चित करना आवश्यक है, लेकिन लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है. आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, दाल, चावल, तेल, दूध और शक्कर आदि उनके घर तक पहुंचाया जाएगा.सब्जियों की नहीं होगी सप्लाईप्रशासन ने जनता से अपील की है कि विपरीत परिस्थितियों में कम आवश्यकताओं में जीवन यापन कर कोरोना संकट की लड़ाई में वे प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं. इसलिए लोग घर से बाहर ना निकलें. केवल अति महत्वपूर्ण कार्य जैसे जरूरी चिकित्सकीय परामर्श और दवा लेने के लिए ही बाहर निकलें. दवा खरीदने के लिए व्यक्ति उसके घर के सबसे नजदीक वाली दुकान पर पैदल जा सकता है. कमिश्नर त्रिपाठी ने बताया कि राशन की आपूर्ति के लिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि होलसेल विक्रेताओं के स्टॉक में कोई कमी ना हो. आलू प्याज भी किराने के सामान के साथ ही खरीदे जा सकेंगे. वहीं, हरी सब्जियों की सप्लाई अभी नहीं की जाएगी. इसके अतिरिक्त सामान क्रय करने की अपर लिमिट भी तय की जाएगी जिससे कि लोग ओवरस्टॉकिंग ना कर सकें.कमिश्नर ने सांची दुग्ध संघ के साथ ही बैठक
कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी को लेकर एक बैठक की, जिसमें नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, उपायुक्त संदीप सोनी एवं रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के सीईओ ए.एन.द्विवेदी शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि सांची दुग्ध संघ की 5.5 लाख लीटर दूध की क्षमता है. शहर के प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन उनकी पूर्ति के मुताबिक घर घर दूध बांटा जा सकता है. सांची के अधिकारियो का कहना है कि प्राइवेट दूध विक्रेता भी उन्हें दूध दे सकते हैं. वे 1- 1 लीटर की पैकिंग करके देंगे क्योंकि पैकेट में दूध के वितरण से कोरोना वायरस फैलने का खतरा कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें: इंदौर में 20 नये मरीज़ों में Coronavirus की पुष्टि, संक्रमितों में 3 और 5 साल के बच्चे भी शामिल
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 5:20 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 2 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले