इंदौर में कोरोना संदिग्ध मरीज की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची टीम पर पथराव
इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज की जांच के लिए गयी टीम पर पथराव इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी.
इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज की जांच के लिए गयी टीम पर पथराव
इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी. उक्त मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है. हालांकि अभद्रता करने वाले आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है
इंदौर. इंदौर में कोरोना (corona) के संदिग्ध मरीज की स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम पर इलाके के लोगों ने पथराव कर दिया. क्षत्रिपुरा थाना के टाट पट्टी बाखल इलाके में ये टीम जांच के लिए गयी थी. टीम के पहुंचते ही लोगों ने उस पर पथराव और विरोध शुरू कर दिया. पूरे इलाके में उस दौरान जमकर हंगामा हुआ. तनाव को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस बल (police force) तैनात किया गया. हंगामा और पथराव करने वालों की पुलिस पहचान कर रही है.जांच के लिए गयी थी टीमटाट पट्टी बाखल इलाके में बीते दिनों एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. उस मरीज़ के संपर्क में जो लोग भी आए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग के लिए गयी थी, लेकिन सहयोग करने के बजाए इलाके के लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध करने पर आमादा हो गए. धीरे धीरे शुरू हुआ विरोध तेज होता गया और बात पथराव तक आ पहुंची. कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए इस इलाके को कैंटोमेंट घोषित किया गया था. सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेडिंग की गई थी, लेकिन गुस्साई भीड़ ने बेरिकेड भी तोड़ दिए.हंगामा करने वालों को खदेड़ाइंदौर में पिछले दिनों भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हुई बदसुलूकी और विरोध को देखते हुए मौके पर पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था. लेकिन जब भारी पथराव होने लगा तो और फोर्स बुलाया गया और तत्काल अफसर भी वहां पहुंच गए. पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया.धर्मगुरुओं से बात
कोरोना संक्रमण और इसे लेकर इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अब धर्मगुरुओं का सहारा ले रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध और हमले के बाद उनसे बात की जा रही है. इंदौर आई जी विवेक शर्मा ने बताया कि लगभग सभी धर्म गुरुओं से बात हो गई है. सभी ने स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने का आश्वासन दिया है.रानीपुरा में हुई थी अभद्रता
इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी. उक्त मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है. हालांकि अभद्रता करने वाले आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.आरोपियों की पहचान
मौके पर बढ़ता हंगामा देखते हुए कमान संभालने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया था. सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरियर तोड़ दिए गए. जल्द उनकी पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें-Exclusive : भोपाल की निशातपुरा फैक्ट्री ने तैयार किए 40 आइसोलेशन कोचCorona Effect : CMHO डॉ सुधीर डेहरिया की वायरल हुई तस्वीर, जानिए क्या है वजह
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 7:10 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 2 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले