इंदौर में सेकेंड अपर स्टेज में पहुंचा कोरोना, अस्पतालों को 3 कैटेगरी में बांटा
इंदौर सेकेंड अपर स्टेज शहर घोषित देश के अन्य शहरों या राज्यों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर के सेकंड अपर स्टेज में पहुंचने की घोषणा कर दी है.
इंदौर सेकेंड अपर स्टेज शहर घोषित
देश के अन्य शहरों या राज्यों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर के सेकंड अपर स्टेज में पहुंचने की घोषणा कर दी है. मरीजों के इलाज के लिए जिले के अस्पतालों को रेड,येलो एवं ग्रीन केटेगरी में बांट दिया गया है.
इंदौर.कोरोना के बढ़ते संक्रमण (corona virus) के कारण इंदौर देश के टॉप 5 सबसे ज़्यादा संक्रमित शहरों में शामिल हो गया है.अब तक इंदौर (indore) में 44 मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें से कुल 5 की मौत हो चुकी है. इनमें से दो मरीज़ उज्जैन के थे. जो इंदौर में एडमिट थे. इंदौर में पॉजिटिव पाए गए किसी भी मरीज़ की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है. यही चिंता का सबसे बड़ा कारण बन गया है कि आखिर संक्रमण कहां से फैला. देश के अन्य शहरों या राज्यों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर के सेकंड अपर स्टेज में पहुंचने की घोषणा कर दी है. मरीजों के इलाज के लिए जिले के अस्पतालों को रेड,येलो एवं ग्रीन केटेगरी में बांट दिया गया है.कोरोना संक्रमित टॉप 5 शहरों में पहुंचा इंदौर
कोरोना प्रभावित शहरों की सूची में इंदौर टॉप 5 में पहुंच गया है. केरल नंबर वन पर है. यहां 107 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में 80, पुणे में 45, केरल के कन्नूर में 44 और इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच चुकी है. जबकि 24 मार्च तक इंदौर में एक भी पॉजिटिव मरीज़ नहीं था. 6 दिन के अंदर 44 केस सामने आ गए जिनमें 5 की मौत हो गई है.इंदौर में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए मरीजों के लक्षण एवं उपचार विशेष के लिए अस्पतालों को तीन कैटेगरी में बांटा दिया गया है. पहली कैटेगरी रेड, जिसमें कोविड पॉजि़टिव मरीज़ रहेंगे.दूसरी येलो कैटेगरी में करोना के संभावित लक्षण पाए सर्दी, खांसी, ज़ुकाम, गले में खराश वाले पेशेंट रहेंगे. तीसरी ग्रीन कैटेगरी में अन्य बीमारियों एवं इमरजेंसी पेशेंट लिए जाएंगे.अस्पतालों की कैटेगरी
रेड केटेगरी अस्पतालों में मनोरमा टीबी हॉस्पिटल, एमवाय का चेस्ट सेंटर, एमटीएच हॉस्पिटल और श्री अरबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल शामिल हैं. इन अस्पतालों में कोविड-19 के पॉजिटिव पेशेंट का इलाज किया जाएगा. इसके अलावा यलो कैटेगरी अस्पतालों में प्रशांति हॉस्पिटल, मयूर हॉस्पिटल, गोकुलदास हॉस्पिटल, सुयश हॉस्पिटल, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, श्री अरिहंत हॉस्पिटल, सिनर्जी हॉस्पिटल एवं विशेष हॉस्पिटल शामिल है. वहीं ग्रीन कैटेगरी अस्पतालों में मिलिट्री हॉस्पिटल महू, शासकीय एमवाय हॉस्पिटल, सीएचएल अपोलो एलआईजी चौराहा, अपोलो राजश्री स्कीम नंबर 74, भंडारी हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल लाइफ केयर हॉस्पिटल, ग्लोबल एसएनजी हॉस्पिटल, चोईथराम हॉस्पिटल, ग्रेटर कैलाश, गुर्जर हॉस्पिटल, बाम्बे हॉस्पिटल, एपल इंदौर हॉस्पिटल, विशेष डायग्नोस्टिक एवं नर्सिंग होम हॉस्पिटल, यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोवल हॉस्पिटल, लाहौटी मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड, गीता भवन हॉस्पिटल और इंदौर क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल शामिल हैं. इन अस्पतालों में रेड और येलो चिन्हित उपचार को छोड़कर अन्य बीमारियों के साथ ही इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी.मरीजों की हालत में सुधार
इंदौर के मनोरमा राजे चिकित्सालय में भर्ती 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 18 मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. सोमवार रात एक मरीज धार रोड निवासी 49 साल की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई. ये कोरोना पॉजिटिव मरीज 22 मार्च से अरिहंत हॉस्पिटल में भर्ती थी.सोमवार शाम ही उसे मनोरमा राजे चिकित्सालय में स्थानांतरित किया गया था.मृतका ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित थी. डॉक्टरों ने बताया कि मृतका की कोई ट्रैवल हिस्ट्री या कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं है.ये भी पढ़ें-
इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total lockdown, कोरोना से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदमभोपाल आयी विदेशी जमातों का निज़ामुद्दीन मरकज़ से कनेक्शन, सभी क्वारेंटाइन
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 8:04 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले