इंदौर में 17 और भोपाल में दो नए पॉजिटिव मामले, MP में कुल 66 संक्रमित
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 66 तक पहुंच गई है MP Coronavirus Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 66 तक पहुंच गई है. भोपाल.
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 66 तक पहुंच गई है
MP Coronavirus Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 66 तक पहुंच गई है.
भोपाल. मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर (Indore) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 17 नए पॉजिटिव (Positive) मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही इंदौर में संक्रमितों की तादाद 44 तक पहुंच गई है. शहर से लिए गए 40 सैंपल को जांच के लिए भोपाल (Bhopal) भेजा गया था. इनमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग पूर्व में संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आए थे. दूसरी तरफ, भोपाल में भी COVID-19 संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं. इस तरह मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 66 तक पहुंच गई है.सख्त हुआ प्रशासनकोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए किये गए लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए भोपाल और जबलपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार से निजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.ऐसे में नागरिक ज़रूरी चीजों की खरीदारी के लिए पैदल ही निकल सकेंगे. दरअसल, कई इलाकों से शिकायत आ रही थी कि लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं और अपने घरों से घूमने के लिए निकल रहे हैं. इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के 3 किलोमीटर का दायरा कंटेन्मेंट जोन होगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति आ और जा नहीं सकेगा. कोरोना को लेकर की गई सख्ती के तहत भोपाल शहर को 4 जोन में बांट दिया गया है. यह व्यवस्था इंदौर के तर्ज पर की गई है.चार और दो पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध
जानकारी के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति एक जोन से दूसरे जोन में नहीं जा सकेगा. इसके अलावा भोपाल शहर में चार और दो पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा. ऐसे में वाहन पकड़े जाने पर जब्ती के साथ लाइसेंस भी निरस्त कर दिए जाने के आदेश हैं. शहर में शाम 8:00 बजे से बड़े वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गयी है. ऐसे में रात 12:00 बजे से पहले किराना और जरूरत के सामान के ट्रक रवाना कर दिए जाएंगे. नई व्यवस्था 14 अप्रैल तक लागू रहेगी.
ये भी पढ़ें- COVID-19: विदेशी पर्यटकों के पास कैश की कमी, दिल्ली के कारोबारी कर रहे मददCOVID 19: सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए दिल्ली सरकार शुरू करेगी ऑनलाइन क्लास
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 12:03 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले