इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर
इंदौर कमिश्नर मालसिंह भयड़िया ने बुधवार को इंदौर ज़िले के ग्रामीण क्षेत्र देपालपुर का भ्रमण किया।
इंदौर कमिश्नर मालसिंह भयड़िया ने बुधवार को इंदौर ज़िले के ग्रामीण क्षेत्र देपालपुर का भ्रमण किया। उन्होंने देपालपुर क्षेत्र में तहसील कार्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों , ऑंगनवाडि़यों और छात्रावासों का निरीक्षण किया। कमिश्नर मालसिंह भयड़िया ने मतदान केन्द्रों में पहुंचकर फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायज़ा लिया। कमिश्नर ने नया बसेरा, बड़ा बांगड़दा, काली बिल्लौद, हसनाबाद के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया और यहाँ उपस्थित बीएलओ से चर्चा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। मतदाता सूची को अद्यतन किए जाने के संदर्भ में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक़ कार्य करने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम के शत प्रतिशत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यतवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। मालसिंह भयड़िया ने हसनाबाद में सोसाइटी का भी निरीक्षण किया और पीडीएस व्यवस्था में और सुधार करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एसडीएम देपालपुर रवि वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर तहसील कार्यालय देपालपुर भी पहुंचें। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और कार्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को समयावधि में निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में बाहर खड़े आम नागरिकों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में खड़े मतदाता जागरूकता प्रचार रथ का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से प्रचार रथ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जागरूकता प्रचार रथ की एलईडी बंद होने से कमिश्नर का नाराज होने का नजरिया भी देखा गया। कमिश्नर ने सांवरिया नगर के बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चोंं से चर्चा की और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चोंं से पूछा कि उन्हें छात्रावास में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। बच्चों ने बताया कि उन्हेंं यहां कोई समस्या नहीं है। कमिश्नर ने देपालपुर क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या, पोषण आहार, टीकाकरण आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 15 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 15 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 20 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 20 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले