इंदौर में देर शाम रीगल चौराहे स्थित वर्षो पुराने बंद पड़े हुए सिनेमा हॉल में आगजनी की घटना सामने आई है सिनेमा हॉल में लगी आग में मौके पर देर से पहुंची फायर बिग्रेड की टीम के चलते रहवासियों में दिखा आक्रोश का माहौल मौके पर विधायक आकाश विजयवर्गीय भी पहुंचे….।
इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित रीगल सिनेमा हॉल में लगी भीषण आग रहवासियों का कहना है कि वर्षों से यह सिनेमा हॉल बंद पड़ी है और यहां पर कई लोग अपना कचरा से लेकर तमाम वस्तुएं फेंक कर चले जाते हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और देर शाम भी अचानक अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई सिनेमा हॉल के पीछे ही कई बड़े शोरूम और दुकान हैं और कुछ माल्टियो में कई लोग भी रहते भी है फायर ब्रिगेड के देरी से मौके पर पहुंचने को चलते भी रहवासियों में आक्रोश देखा गया जानकारी लगते ही मौके पर विधानसभा 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और तमाम अधिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने को लेकर बात कही है बताया जा रहा है कि नगर निगम से लीज पर लेकर यह सिनेमा हॉल संचालित किया जा रहा था लेकिन मालिकों द्वारा लीज खत्म होने के बाद इसे बंद कर छोड़ दिया गया था तभी से यह रीगल सिनेमा हॉल बंद पड़ा हुआ है और इसकी देखरेख का जिम्मा नगर निगम के हवाले था फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर फायरकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया….।
